खेत में प्रेमी-प्रेमिका को इस हालत में देख लोगों के उड़े होश

अभी इसका पता नहीं चला है कि यह खुदकुशी है या मर्डर? दोनों परिवार एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक प्रेमी के जेब से उसकी प्रेमिका की फोटो मिली है।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में प्रेमी जोड़े की लाशें खेत में हाईटेंशन टावर से फांसी पर लटकी मिली हैं। प्रेमी युगल एक ही गांव के रहने वाले और एक ही बिरादरी के हैं। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिजन शादी से खुश नहीं थे और शादी मे बाधा डाल रहे थे। अभी इसका पता नहीं चला है कि यह खुदकुशी है या मर्डर? दोनों परिवार एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक प्रेमी के जेब से उसकी प्रेमिका की फोटो मिली है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी युगल ने आत्महत्या की या हुआ है मर्डर?

प्रेमी युगल ने आत्महत्या की या हुआ है मर्डर?

दरअसल घटना खुटार थाना क्षेत्र के रौतापुर कला गांव की है। यहां के रहने वाले 18 वर्षीय अरविन्द पुत्र कालिका का गांव मे ही रहने वाली 20 वर्षीय सीमा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों पर काम करने जा रहे थे तभी उनकी नजर टावर पर लटक रहे हैं प्रेमी-प्रेमिका पर पड़ी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक पिछले एक साल से दोनों मे प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे।

गांव में पहले से थी दोनों के प्रेम की चर्चा

गांव में पहले से थी दोनों के प्रेम की चर्चा

ग्रामीणों के मुताबिक, मरनेवाले प्रेमी युगल एक ही बरादरी के हैं। दोनो के परिजन राजी नहीं थे जिसके चलते दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। शादी न होने से परेशान दोनों काफी मायूस रहने लगे थे और गांव में भी किसी से बात नही करते थे। ग्रामीणों को ऐसा लगता था कि अगर दोनों की शादी नहीं कराई गई तो वे इस तरह के कदम उठा सकते हैं। हलांकि अभी ये साफ नही है कि ये आत्महत्या है या हत्या? दोनों के ही परिजन शादी से नाराज थे। गांव मे कुछ लोग इसकी चर्चा भी कर रहे हैं कि कहीं ये हत्या तो नहीं है जिसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। फिलहाल अब पुलिस जांच के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।

पुलिस कर रही है इस रहस्यमय मामले की जांच

पुलिस कर रही है इस रहस्यमय मामले की जांच

एसओ इंद्र कुमार का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के टावर से प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। प्रेमी के जेब से सिर्फ प्रेमिका का फोटो मिला है। वहीं दोनों परिवार एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। दोनों परिवारों की तरफ से तहरीर मिल गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+