यूपी: सपने में आए भगवान राम तो इस मुस्लिम परिवार ने त्याग दिया अपना धर्म

शामली। यूपी के शामली में एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार के साथ अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। उसका कहना है कि रात को उसके सपने में भगवान श्री राम आते हैं। यहीं वजह है कि वह मुस्लिम धर्म त्याग कर हिंदू धर्म अपना रहा है। लगातार सपने में भगवान राम के आने के बाद उसने अपने पूरे परिवार के साथ धर्म परिवर्तन कर लिया और मंदिर में पूजा-पाठ भी की। धर्म परिवर्तन करने वाले युवक ने अपने परिवार सहित जिलाधिकारी शामली को इस बात की सूचना दी। साथ ही हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-पाठ करने की अनुमति मांगी।

शहजाद से बना संजू

शहजाद से बना संजू

आपको बता दें कि मामला शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां मोहल्ला हरेंद्र नगर में रहने वाले शहजाद नाम के युवक ने अपने पूरे परिवार के साथ मुस्लिम धर्म त्यागकर हिंदू धर्म को अपना लिया। हिंदू धर्म अपनाने के साथ ही शहजाद ने अपना नाम बदलकर संजू कर लिया। शहजाद का कहना है कि काफी समय से उसके सपने में भगवान श्रीराम आते थे और उससे हिंदू धर्म अपनाने की बात कहते थे। जिस कारण शहजाद ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए हिंदू धर्म को अपना लिया।

हमारे पूर्वजों को कुछ लोगों ने बनाया था मुसलमान

हमारे पूर्वजों को कुछ लोगों ने बनाया था मुसलमान

हिंदू धर्म अपनाने के बाद शहजाद अपने परिवार के साथ जिलाधिकारी शामली के कार्यालय पर पहुंचा। शहजाद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए मुस्लिम धर्म त्याग कर हिंदू धर्म अपनाने की अनुमति प्रदान करने की बात कही। संजू का कहना है कि उनके पूर्वज हिंदू थे, जिन्हें कुछ लोगों ने मुस्लिम बना दिया था। उसने कहा कि अब हम फिर से हिंदू धर्म अपना रहे हैं।

भगवान राम हैं मेरे इष्टदेव

भगवान राम हैं मेरे इष्टदेव

संजू का कहना है कि भगवान श्री राम को वे अपना इष्ट देवता मानते हैं। शहजाद ने कहा कि अब से वह हिंदू धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार जीवन यापन करेंगे। इतना ही नहीं शहजाद व संजू ने कलेक्ट्रेट परिसर में बने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ और श्रीराम के नारे लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+