Loksabha Election 2024: नीतीश की उम्मीदों को लगेगा झटका? UP कांग्रेस नेता नहीं चाहते सपा के साथ गठबंधन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार 2024 के आम चुनाव से पहले गैर बीजेपी गठबंधन बनाने की कवायद में जुटे हैं ताकि बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ा जा सके। लेकिन यूपी में उनकी उम्मीदों को झटका लगता दिखाई दे रहा है।

UP Congress: देश में अगले साल लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) होने हैं। चुनाव से पहले गैर कांग्रेसी गठबंधन बनाने की कवायद में जुटे नीतीश कुमार को यूपी में एक बड़ा झटका लग सकता है। यूपी में कांग्रेस (Congress) के नेता लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ गठबंधन करने के पक्ष में नहीं हैं।

लखनऊ में टटोली गईं गठबंधन की संभावनाएं

कांग्रेस के सूत्रों की माने तो यूपी कांग्रेस ईकाई के करीब 250 नेताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बैठक की थी। इसमें पूरब से लेकर पश्चिम तक बड़े नेता शामिल हुए थे जिसमें लोकसभा चुनाव के दावेदार भी शामिल थे। कई नेताओं ने इसका सपा के साथ गठबंधन का विरोध किया है।

बृजलाल खाबरी

बैठक में शामिल हुए 250 से ज्यादा बडे़ नेता

कांग्रेस के एक पदाधिकारी कहते हैं कि कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की गैरमौजूदगी में हुई इस बैठक में करीब 250 नेता शामिल हुए थे जिसमें करीब 50 महिलाएं भी शामिल थीं। पदाधिकारी कहते हैं कि, " सपा के साथ गठबंधन का कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा। इससे संगठन में निचले स्तर तक सही मैसेज नहीं जाएगा। कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस को जिस तरह से जीत मिली थी उसके बाद हमको अलग रणनीति के साथ मैदान में उतरना चाहिए।"

गठबंधन से कांग्रेस को नहीं मिलेगा फायदा

पूर्वांचल के एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि दरअसल यह देखा गया है कि यूपी में जो एंटी सपा वोटर है वही एंटी कांग्रेस वोटर भी है। ऐसे में गठबंधन करने से कांग्रेस की उम्मीदों और उद्दश्यों को तगड़ा झटका लगेगा।

कर्नाटक चुनाव के बाद बढ़ा नेताओं का आत्मविश्वास

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कुछ कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि जिस तरह से कर्नाटक में मुस्लिम समाज ने कांग्रेस में अपना विश्वास व्यक्त किया है इससे उम्मीद है कि यूपी में भी मुस्लिम कांग्रेस के साथ खड़ा होगा। सपा के साथ गठबंधन हुआ तो मुस्लिम वोट सपा के फेवर में जा सकता हे जिससे कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा। उपर से यूपी में कांग्रेस को कम ही सीटों पर चुनाव लड़ना पड़ेगा जिससे कई सालों से चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं में भी गलत मैसेज जाएगा।

बृजलाल खाबरी ने नेताओं को दिए निर्देश

हालांकि बैठक में मौजूद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने सभी नेताओं ओर पदाधिकारियों को लोकसभा की तैयारी में जुटने का आह्वन किया है। नेताओं को अपने क्षेत्रों में बने रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खाबरी ने नेताओं से कहा कि, हमें अपने संसाधनों और ऊर्जा को लोकसभा चुनाव के लिए बचाकर रखना है।

गठबंधन को लेकर हुआ मंथन

दरअसल यह बैठक उन संभावनओं को टटोलने के लिए बुलाई गई थी कि अगर सपा के साथ गठबंधन की स्थिति आई तो पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इसको कैसे स्वीकार करेंगे और उनके आगे किस तरह की चुनौतियां आएंगी।

नीतीश की उम्मीदों को लग सकता है झटका

पिछले महीने पटना में बिहार के सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई में गैर बीजेपी दलों की एक बैठक हुई थी जिसमें राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए थे। इस कवायद को लेकर जुलाई में एक अहम बैठक होनी है जिसके बाद गठबंधन की सही तस्वीर सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+