Lok Sabha Election: तीन सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार उतारेंगी पल्लवी पटेल, ऐलान के बाद INDIA गठबंधन में हड़कंप

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद अपना दल कमेरा वादी पार्टी की नेता पल्लवी पटेल ने बड़ा ऐलान किया है। पल्लवी पटेल ने उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों पर अपने पार्टी से उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।

पल्लवी पटेल द्वारा तीन लोकसभा सीटों पर अपने पार्टी से उम्मीदवार उतारे जाने के ऐलान के बाद इंडिया गठबंधन में हड़कंप मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बात को लेकर समाजवादी पार्टी में भी नाराजगी है।

lok-sabha-elections-pallavi-patel-will-field-party-candidates-in-phulpur-kaushambi-and-mirzapur

पल्लवी पटेल द्वारा उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, कौशांबी और फूलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशियों को उतारने का ऐलान किया गया है। वहीं इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस बारे में कोई बात नहीं हुई थी और सहमति भी नहीं बनी थी।

इस बार में पल्लवी पटेल की मां कृष्णा पटेल ने एएनआई से कहा कि विधानसभा चुनाव से ही हमारा अखिलेश जी के साथ गठबंधन चल रहा है जो आज भी है। उन्‍होंने कहा कि आज गठबंधन के तहत हम फूलपुर‚ मिर्जापुर और कौशांबी आदि तीन सीटें अपने यहां से घोषित कर रहे हैं।

वहीं इन तीन सीटों को लेकर गठबंधन के नेताओं से चर्चा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्‍होंने कहा कि हम बात करने का प्रयास कर रहे हैं। अभी हमारी कोई बात नहीं हुई है। आग जो भी बात होगी वह बता दी जाएगी।

पल्लवी लड़ेंगी मिर्जापुर से चुनाव?
कहा जा रहा है कि पल्लवी पटेल मिर्ज़ापुर से चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके अलावा उन्होंने कौशांबी और फूलपुर में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने का भी ऐलान किया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के जो नेता लंबे समय से इन सीटों पर प्रचार में लगे हुए थे, उनमें भी इस फैसले को लेकर नाराजगी है। हालांकि अभी तक समाजवादी पार्टी के किसी नेता के तरफ से इस फैसले को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+