Lok Sabha Elections: यूपी में वार रूम से चुनावी जंग पर रखी जाएगी पैनी नजर, जानें क्‍या है तैयारी

Lok Sabha Elections: 2024 के लोकसभा की तैयारी भातरीय जनता पार्टी ने युद्ध स्‍तर पर शुरू कर दी है। भाजपा के पार्टी मुख्‍यालय में चुनाव वार रूप में बनाया जा रहा है जहां पर उत्‍तर प्रदेश में होने वाली चुनावी जंग पर पैनी नजर रखी जाएगी। भाजपा का फोकस इस बार हर समाज, वर्ग समुदाय को साधने को होगा।

bjp

भाजपा के सूत्रों के अनुसार सामाजिक समीकरण पर पार्टी का फोकस रहेगा। हर विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी सम्‍मेलन किए जाएंगे। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा साइबर योद्धा सम्‍मेलन करेगी। शक्ति केंद्र स्‍तर पर नुक्‍कड़ सभाएं होंगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा बूथ स्‍तर पर जनप्रतिनिधियों से लेकर नेताओं, कार्यकर्ताओं को चुनाव की जिम्‍मेदारी सौंपी जा रही है।

शनिवार को चुनाव प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के यूपी मुख्‍यालय पर व्‍यापक स्‍तर पर मंथन हुआ। इस बैठक में चुनावी बैजयंत जय पांडा ने प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। इनके अलावा संचालन समिति के संयोजक स्‍वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे। भाजपा के सभी दिग्गज नेताओं ने चुनाव संबंधी रणनीति पर गहन चर्चा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+