लोकसभा चुनाव: अमेठी में जेपी नड्डा की दहाड़- आज भारत मांगने वाला नहीं देने वाला देश हो गया है
अमेठी में सांसद और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के लिए चुनाव प्रचार करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। यहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और स्मृति ईरानी के साथ मंच साझा करते हुए जनसभा को संबोधित किया।
अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी नड्डा ने कहा, "वैक्सीन मैत्री में भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में 9 महीने के अंदर 2 वैक्सीन बनाई और 100 से ज्यादा देशों को अपनी वैक्सीन पहुंचाई। 48 देशों को मुफ्त वैक्सीन पहुंचाई... आज भारत मांगने वाला भारत नहीं है। आज देने वाला भारत हो गया है।













Click it and Unblock the Notifications