बिजनौर: CM योगी की दहाड़- पहले की सरकारें अपराधियों को...भाजपा के राज में अपराधी जेल में हैं या जहन्नुम में
लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में कई ताबड़तोड़ रैलियां की। यूपी के बिजनौर लोक सभा क्षेत्र में आयेाजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

सीएम योगी बिजनौर के आलमपुर गावड़ी पहुंचे यहां जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए। यहां चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा मोदी सरकार ने पहले से ही हमारी सरकार बिजनौर को एक मेडिकल कालेज की सौगात दे चुकी हैं।
यूपी में अब ना कर्फ्यू है ना दंगा है अब सब चंगा है
सीएम योगी ने अपने भाषण की शुरूआत वंदे मातरम और भारत माता की जय से किया। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा बिजनौर और मुरादाबाद की जनता 'मोदी की गारंटी' पर अपने विश्वास की मुहर लगाने जा रही है। सीएम योगी ने कहा यूपी में अब ना कर्फ्यू है ना दंगा है अब सब चंगा है।
अपराधी जेल में हैं या जहन्नुम में हैं
सीएम योगी ने कहा भारतीय जनता पार्टी के शासलकाल में सभी को सुरक्षा दी गई वहीं समाजावादी पार्टी और बहुजन पार्टी और कांग्रेस के राज में अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल हुआ था, यूपी में पिछली सरकारों में जमकर सरकार की छत्रछाया में क्राइम हो रहा था। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा भाजपा सरकार में अपराधी जेल में हैं या जहन्नुम में हैं।
पीतलनगरी की जनता पीएम मोदी के साथ है
मुरादाबाद लोकसभा के ग्राम आलमपुर गावड़ी में भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा पीतलनगरी की जनता पीएम मोदी के साथ है उन्हें भारी बहुमत से जिताएगी।
सीएम योगी ने कहा आपने 2014 से पहले के भारत को देखा था और अब 2014 के बाद के भारत को आप देख रहे है। दुनिया में 10 सालों में कोई देश किस तरी से तेजी के साथ प्रगति कर सकता है ये भारत ने मिशाल कामय की है।
सीएम योगी ने कहा पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। विपक्षी पार्टियों के एजेंडे में कभी भी देश का विकास नहीं रहा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने केवल अपराधियों को संरक्षण दिया।












Click it and Unblock the Notifications