लोकसभा चुनाव: मेरठ के सिसौली में सीएम योगी ने की जनसभा, बताया क्यों अरूण गोविल को लाए हैं
Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव में मिशन 400 पार का लक्ष्य हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी जमकर प्रचार कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए मेरठ पहुंचे। सीएम योगी ने किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली और पिलखुवा में चुनावी जनसभा की।

बता दें सीएम योगी का चुनाव से पहले मेरठ में ये तीसरा दौरा है। सीएम योगी किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली पहुंचे, ये ठाकुर बाहुल्य क्षेत्र है। ठाकुर समाज की नाराजगी दूर करने के एिल सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं।
सिसौली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बाबा औघड़ नाथ और क्रांतिकारियों की धरा और शहीद अनिल तोमर को नमन किया। सीएम योगी ने कहा भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को भी नहीं पता था कि रामलला इस बार अपना जन्मोत्सव मनाएंगे।
सीएम योगी ने कहा 22 जनवरी में देखा वो आपने 2020 में देखा। उन्होंने कहा जो रामनवमी के अवसर पर रामलला का दिव्य सूर्य तिलक हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा। सीएम योगी ने पूछा क्या ये कांग्रेस और समजावादी पार्टी कर पाते? उन्होंने कहा इसलिए भाजपा अरुण गोविल को लाए हैं। 1857 में धन सिंह कोतवाल ने स्वतंत्रता की अलख जगाए। तेरा वैभव अमर रहे मां। वे अपने या परिवार के लिए नहीं जिए उनका जीवन देश के लिए था।












Click it and Unblock the Notifications