लोकसभा चुनाव: सीएम योगी का दावा- फिर बनने जा रही 'मोदी सरकार', बोल- 2024 का चुनाव नया इतिहास बनाकर रहेगा

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवार को यूपी के कई शहरों में ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं की। जिसमें सीएम योगी ने जमकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भाजपा उम्‍मीदवार के लिए शाहजहांपुर में भी जनसभा की। जिसमें हजारों की संख्‍या में भापजा समर्थक जुटे।

cm yogi

लोकसभा चुनाव के लिए शाहजहांपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा क्रांतिधरा शाहजहांपुर की जनता का वोट रूपी आशीर्वाद यहां लोक सभा एवं विधान सभा उपचुनाव में भाजपा को मिलने जा रहा है।
सीएम योगी ने कहा विपक्ष ने आधे समर से ही अपनी हार स्वीकार कर ली है और 4 जून को आने वाले परिणाम के लिए सभी आश्वस्त हैं। देश में फिर एक बार 'मोदी सरकार' बनने जा रही है।

इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने फर्रुखाबाद में भी चुनावी रैली की। जिसमें उन्‍होंने दावा किया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक, अटक से कटक तक देश में हुए परिवर्तन, मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हुए हैं।

सीएम योगी ने कहा फर्रुखाबाद लोक सभा क्षेत्र एवं एटा वासियों का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि देश में तीसरी बार भी प्रचंड बहुमत से 'मोदी सरकार' बनने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+