Lok Sabha Elections 2024: पहली लिस्ट से क्यों बाहर है वरुण और मेनका गांधी का नाम, क्या भारी पड़ी बयानबाजी?
Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा चुकी है। हालांकि इस सूची में मेनका गांधी और वरुण गांधी का नाम शामिल नहीं है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वरुण गांधी द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ की जा रही बयान बाजी और किसानों के पक्ष में आवाज उठाने से पार्टी के शीर्ष नेता नाराज चल रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भाजपा द्वारा वरुण गांधी और मेनका गांधी को टिकट नहीं दिया गया है।

हालांकि यह अभी संभावना जताई जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द ही जारी की जाएगी। दूसरी सूची में वरुण गांधी और मेनका गांधी में से किसी एक को टिकट दिया जा सकता है।
हालांकि वरुण और मेनका गांधी को किस सीट लोकसभा से चुनाव मैदान में उतर जाएगा इसके बारे में भी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बात की जाए अन्य सीटों की तो सुल्तानपुर और पीलीभीत के अलावा कैसरगंज बदायूं और प्रयागराज यदि लोकसभा सीटों पर भी अभी प्रत्याशी नहीं उतारे गए हैं।
वरुण गांधी के कार्यक्रम स्थगित
पहली सूची में वरुण गांधी का नाम शामिल न होने के बावजूद भी वरुण गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र में जनता के बीच चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों का कहना है कि वरुण गांधी सोमवार को कई जगह जनसंपर्क और जनसभा भी करने वाले थे।
हालांकि अचानक किसी कार्य वर्ष उन्हें दिल्ली जाना पड़ा। वरुण गांधी के दिल्ली जाने के चलते लोकसभा क्षेत्र में आयोजित उनके कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि उनकी दिल्ली से लौट के बाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे या फिर कोई अन्य निर्णय लिया जाएगा।
वहीं अभी तक वरुण गांधी को टिकट न मिलने के चलते लोकसभा क्षेत्र के मतदाता भी असमंजस की स्थिति में हैं। फिलहाल अब भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची का इंतजार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications