शाही परिवार से हैं यूपी के इस सियासी खानदान की बहू, पहली मुलाकात में ही दिल दे बैठा था दिग्गज नेता का बेटा
Shivpal Yadav son Aditya Yadav Love Story: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी दलों ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है तो वहीं दूसरी ओर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बदायूं लोकसभा सीट से अपनी जगह अपने बेटे आदित्य यादव को उतारने की मांग की है।

जिसके बाद से ही आदित्य यादव सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में सुर्खियां बने हुए हैं। सपा मुखिया के छोटे चचेरे भाई आदित्य को ही उनके पिताजी ने क्यों चुनावी दंगल में उतराने की मांग की है?
हमारे लिए जनता की चाहत काफी मायने रखती है-शिवपाल यादव
इस बारे में बुधवार को मीडिया से बात करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 'हम अभी तक जहां भी गए, जिस सम्मेलन में गए , वहां लोगों ने आदित्य को चुनाव लड़ाने की मांग की है और हमारे लिए जनता की चाहत काफी मायने रखती है और इसी वजह से हमने ये प्रस्ताव भेजा है, हालांकि फैसला हाईकमान को करना है।'
आदित्य यादव जबरदस्त चर्चा का विषय बन गए हैं
खैर, अखिलेश यादव और उनकी पूरी पार्टी इस बारे में क्या फैसला करती है, ये तो जल्द ही साफ हो जाएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं इस मांग के कारण लोगों के बीच आदित्य यादव जबरदस्त चर्चा का विषय बन गए हैं।
आदित्य यादव का असली नाम अंकुर यादव है
आपको बता दें कि यूपी के सबसे बड़े सियासी खानदान के छोटे चिराग आदित्य यादव का असली नाम अंकुर यादव है और उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और मौजूदा वक्त में वो को-ऑपरेटिव ऑर्गनाइजेशन IFFCO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से एक हैं।
आदित्य की पत्नी राजलक्ष्मी एक शाही घराने से आती हैं
करोंड़ों की संपत्ति के मालिक आदित्य यादव की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रहती है क्योंकि आदित्य की पत्नी राजलक्ष्मी एक शाही घराने से आती हैं। 10 मार्च 2016 को दोनों का विवाह हुआ था, इस रॉयल वेडिंग मे राजनीति जगत से लेकर बिजनेस जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे।
राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी हैं राजलक्ष्मी की मां
मालूम हो कि हद से ज्यादा सुंदर राजलक्ष्मी के पिता का नाम संजय सिंह और मां का नाम शारदा कुंवर सिंह हैं, जो कि राजपूताना मैहर स्टेट की राजकुमारी हैं, उनके पिता का नाम राजा कुंवर नारायण सिंह जूदेव था, जो कि खुद तीन बार विधायक चुने गए थे।
पहली मुलाकात के बाद ही आदित्य राजकुमारी को प्रेम करने लगे
कहते हैं कि राजलक्ष्मी और आदित्य को परिवार वालों ने ही मिलवाया था। आदित्य ने राजलक्ष्मी को देखते ही 'हां' कर दिया था, फिर परिवार वालों ने दोनों की शादी करवा दी, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थी तो ये अरेंज्ड मैरिज लेकिन पहली मुलाकात के बाद ही आदित्य राजकुमारी राजलक्ष्मी को प्रेम करने लगे थे।
राजलक्ष्मी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमए किया है
गौरतलब है कि राजलक्ष्मी सिंह ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से एमए किया है और खास बात ये है कि इसी विवि से उनकी जिठानी डिंपल यादव ने भी बीकॉम किया है। राजलक्ष्मी केवल ससुराल वालों की वजह से ही अमीर नहीं हैं बल्कि उनका मायका भी काफी रईस है इसलिए वो नाम और काम दोनों से राजलक्ष्मी ही हैं।
राजलक्ष्मी को कुदरत ने बेपनाह खूबसूरती से नवाजा है
आमतौर पर वो सोशल मीडिया से दूर रहती हैं और सोशल इवेंट में कम ही नजर आती हैं इसलिए उनकी और आदित्य की बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि उन्हें कुदरत ने बेपनाह खूबसूरती से नवाजा है और वो अपनी दोनों जिठानियों ( डिंपल यादव और अपर्णा यादव) दोनों को सुंदरता के मामले में जबरदस्त टक्कर देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications