आज हुए लोकसभा चुनाव तो यूपी में भाजपा और सपा को मिलेंगी कितनी सीटें? क्या होगा 'पंजा' और 'हाथी' का हाल?

Lok sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी समीकरण बदल रहे हैं। सभी बड़े राजनीतिक दलों की निगाहें इस वक्त सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले यूपी पर लगी हुई हैं। माना जाता है कि यहां की अस्सी सीटें ही निर्धारित करती हैं कि देश का पीएम कौन होगा?

Mood of the Nation survey

भाजपा को पूरा भरोसा है कि पीएम मोदी इस बार जीत की हैट्रिक पूरी करेंगे तो वहीं उसे हराने के लिए बने विपक्षी दलों का इंडिया अलायंस कह रहा है कि भाजपा का घमंड इस बार के चुनाव में टूटेगा।

लेकिन इसी बीच ये बात भी साफ है कि इस वक्त इंडिया अलायंस में खुद बिखराव हो गया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने जहां उसका साथ छोड़ दिया है, वहीं पश्चिमी यूपी के लोकप्रिय नेता जयंत चौधरी के बारे में कहा जा रहा है कि वो भी अलायंस छोड़कर एनडीए में जा सकते हैं। इसी कारण इस वक्त विरोधी दलों में काफी खलबली मची हुई है।

फिलहाल तेजी से बदलते इस सियासी समीकरण को यूपी की जनता भी बहुत करीब से देख रही है। कौन जीतेगा और कौन हारेगा? इस बात का फैसला आखिरकार उसी को करना है लेकिन उसके मन में क्या चल रहा है। इसे जानने के लिए इंडिया टुडे-सी वोटर ने 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया, जिसमें उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि अगर आज आम चुनाव हुए तो किस दल को मिलेंगी कितनी सीटें?

तो सर्वे के मुताबिक अगर आज की तारीख में देश में लोकसभा चुनाव हुए तो भाजपा को इसका जबरदस्त फायदा मिलेगा और इंडिया अलायंस को मुंह की खानी पड़ेगी। सर्वे में जनता ने भाजपा को 70 सीटें, अपना दल को 2 सीटें दी हैं, जबकि सपा को 7 और कांग्रेस को 1 सीटें मिलती दिख रही हैं। इस सर्वे में जनता ने बसपा को शून्य सीटें दी हैं।

वोट प्रतिशत की बात करें तो यूपी में भाजपा को 52 प्रतिशत वोट और 5.5% वोट मिल रहा है और बसपा का वोट सपा की ओर खिसकता दिख रहा है। सर्वे के नतीजों के मुताबिक तो बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 72 सीटें मिल रही हैं। मतलब ये कि सर्वे के मुताबिक इस बार भी भाजपा को यूपी में बंपर जीत मिलेगी। मालूम हो कि साल 2019 में जब यूपी में आम चुनाव हुए थे तो जनता ने बीजेपी को 49.97% फीसदी वोट दिए थे।

साल 2019 में क्या थी यूपी में लोकसभा परिणाम की स्थिति

  • कुल सीटें 80
  • बीजेपी- 62
  • अपना दल (एस)- 2
  • बीएसपी- 10
  • सपा- 5
  • कांग्रेस- 1

साल 2014 में क्या थी यूपी में लोकसभा परिणाम की स्थिति?

  • बीजेपी- 71
  • अपना दल (एस)-2
  • बीएसपी- 0
  • सपा- 5
  • कांग्रेस- 2

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+