लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव की तैयारी, यूपी की 65 सीटों पर सपा लड़ेगी चुनाव-सूत्र

Lok Sabha Election 2024: NDA के खिलाफ बने INDIA ब्लॉक गठबंधन में रहते हुए कांग्रेस से खटपट के बीच समाजवादी पार्टी ने आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा संकेत दिया है। सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी यूपी की कुल 80 सीटों में 65 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि इंडिया गठबंधन के लिए 15 सीटें छोड़ी हैं।

मध्य प्रदेश में सपा का कांग्रेस के साथ गठबंधन और उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद अब अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ नो कॉम्प्रोमाइज यानी कोई समझौता नहीं करने के मूड में नजर आ रहे हैं।

Lok Sabha Election 2024

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पार्टी सपा मुख्य रूप से कांग्रेस के गढ़ अमेठी और रायबरेली में अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पार्टी सूत्रों के हवाले से गुरुवार को एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट को लगभग अंतिम रूप देने का दावा किया है।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि बाकी की 15 सीटें कांग्रेस और अन्य इंडिया गठबंधन के सदस्यों के बीच बांटी जाएंगी। इसके अलावा विपक्ष के संयुक्त मोर्चा के प्रयास विफल होने पर पार्टी की ओर से अपने दम पर सभी 80 सीटों पर भाजपा को टक्कर देने के लिए तैयार होने की बात कही है।

ऐसे में अगर इंडिया गठबंधन अगले वर्ष सक्रिय होता है तो समाजवादी पार्टी कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी के कब्जे वाली रायबरेली और अमेठी में उम्मीदवार नहीं उतारेगी, जो 1999 से 2014 तक कांग्रेस के पास थी, लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को झटका दिया था।

समाजवादी पार्टी की यह घोषणा ऐसे वक्त सामने आई है, जब मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस के साथ तनाव बढ़ रहा है। हालांकि बुधवार को सपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ। जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि सपा विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' का हिस्सा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+