Lok sabha chunav voting: सीएम योगी ने मतदान करने की अपील, बोले- पहले मतदान, फिर जलपान
लोकसभा चुनाव 2024के चौथे चरण के लिए मतदान 13 मई को सुबह सात बजे शुरू हो चुका है। । चौथे चरण के मतदान में देश के कुल 10 राज्यों की 96 लोकसभा क्षेत्रों में वोट डाले जा रहे हैं।
चौथे चरण में आज जिन सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटें भी शामिल है।इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, बिहार की 5, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की 4, बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने चौथे चरण के मतदान में वोटरों से वोटिंग करने की अपील की है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर लोगों से मतदान करने के लिए कहा है।
सीएम योगी ने लिखा "लोक सभा चुनाव-2024 का आज चतुर्थ चरण है। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ''विरासत और विकास'' के लिए, देश की ''सुरक्षा व सम्मान'' के लिए, ''आत्मनिर्भर और विकसित भारत'' की संकल्पना के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक-एक वोट निर्णायक है। याद रहे- पहले मतदान, फिर जलपान!"












Click it and Unblock the Notifications