UP BJP List: कौन हैं लल्लू सिंह? जिनको BJP ने दिया अयोध्या से टिकट
UP Lok Sabha Election BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस लिस्ट में बीजेपी की तरफ से उत्तर प्रदेश की कुल 80 में से 51 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
ऐसे में पार्टी ने एक बार फिर मथुरा लोकसभा सीट से हेमा मालिनी को टिकट दिया है, तो राम नगरी अयोध्या (फैजाबाद लोकसभा) से लल्लू सिंह पर भरोसा जताया है।

इसी के साथ उन सभी अटकलों पर विराम लग गया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि रामंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद बीजेपी यहां किसी वीआईपी कैंडीडेट को अपना चेहरा बना सकती है, लेकिन पार्टी ने फिर से लल्लू सिंह पर फिर भरोसा जताया गया है।
2014 के बाद अब तीसरी बार प्रत्याशी
रामजन्मभूमि अयोध्या से भाजपा ने लल्लू सिंह के नाम का ऐलान किया है। लल्लू सिंह 1991 से 2012 तक विधायक रहे, और फिर उसके बाद साल 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।
इसके बाद पार्टी ने उनको 2019 में भी अपना चेहरा बनाया, जहां उन्होंने भारी मतों से जीत दर्ज की। लल्लू सिंह ने 2019 में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आनंद सेन यादव को 65 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। ऐसे में अब तीसरी बार लल्लू सिंह फैजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के चेहरे होंगे।
लगातार तीसरी बार फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र चुनाव लड़ रहे लल्लू सिंह का मुकाबला अब सपा के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद से होने जा रहा है।
विधानसभा हार लोकसभा पहुंचे
बता दें कि फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह 2014 में मोदी लहर पर सवार होकर पहली बार लोकसभा पहुंचे। उन्होंने सपा उम्मीदवार मित्रसेन यादव को 2,82,775 वोटों के अंतर से हराया था। हालांकि इसके दो साल पहले विधानसभा चुनाव में उनको सपा उम्मीदवार तेज नारायण पांडेय पवन से हार का सामना करना पड़ा था।
जानिए लल्लू सिंह का राजनीतिक सफर
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस के प्रचारक के रूप में साल 1980 से सफर शुरू करने वाले लल्लू सिंह 1986 में एबीवीपी के प्रदेश संगठन मंत्री बने। इसके दो साल बाद वर्ष 1988 में उनको भाजपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद साल 1989 में अयोध्या सीट से पहला विधानसभा लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 1991 में पहली बार इसी सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे। फिर 1993, 1996, 2002 व 2007 में भी चुनाव जीता और विधायक रहते हुए पर्यटन और ऊर्जा राज्यमंत्री का भी दायित्व संभाला।












Click it and Unblock the Notifications