Lok Sabha Election: UP की दो सीटों पर सपा ने उतारे कैंडिडेट, जानें कौशांबी और कुशीनगर से कौन?
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इसी बीच, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने दो और प्रत्याशियों का ऐलान किया है।
सपा ने कौशांबी और कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने इस बार कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज और कुशीनगर से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को चुनावी रण में उतारा है।

आपको बता दें कि इंडिया अलायंस में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रही समाजवादी पार्टी प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से राज्य की 63 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, इसके अलावा शेष 17 सीटों पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस चुनावी रण में है।
कौन हैं पुष्पेंद्र सरोज ?
सपा ने कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज को बीजेपी के विनोद सोनकर के खिलाफ उतारा है। पुष्पेंद्र सरोज, राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे हैं। कौशांबी लोकसभा सीट में मतदान 5वें चरण यानी 20 मई को होना है।
कौन हैं अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू?
सपा ने कुशीनगर सीट से अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सैंथवार को बीजेपी के विजय दुबे उम्मीदवार के खिलाफ उतारा है। एडीआर में दी जानकारी के मुताबिक, 48 साल के अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू 1991 में चंद्र शेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव यूपी से 10वीं पास हैं। किसानी से जुड़े हुए हैं। इनकी पत्नी गृहिणी हैं और उनका बुटीक भी है। करीब 13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications