चुनाव परिणाम के बाद सीएम योगी ने यूपी में सरकारी नौकरियों को लेकर दिया ये बड़ा आदेश
चुनाव परिणाम 2024 के बाद योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सरकारी नौकरियों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने रिक्त पदों वाले विभागों से डेटा तुरंत चयन आयोगों को भेजने के लिए भी कहा है। इसके साथ ही नियुक्ति प्रक्रिया आसान हो इसलिए इससे संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाने का आदेश जारी दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस संबंध में आवश्यक बैठक की। उन्होंने नियुक्ति संबंधी आंकड़े भेजने से पहले नियमों की बारीकी से जांच करने पर जोर दिया।
सीएम योगी ने कहा जिन विभागों में रिक्तियां हैं और नियुक्तियां होनी हैं, वहां से डिमांड तत्काल चयन आयोगों को भेजी जानी चाहिए। नियुक्ति प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ई-डिमांड की व्यवस्था का उपयोग करें।

परीक्षाओं को गर्मी में ना करवाने की दी हिदायत
इसके साथ ही सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया है कि विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक और आईटीआई सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए शैक्षणिक कैलेंडर सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी आवश्यक परीक्षाएं 10 मई तक पूरी हो जाएं। ऐसा गर्मी के मौसम में परीक्षा आयोजित करने से बचने के लिए किया जा रहा है।
मुख्मयंत्री ने कहा नियुक्ति की मांग भेजने से पहले नियमों की बारीकी से जांच कर लेनी चाहिए। चयन आयोगों से संपर्क करें। और पदों की डिमांड नियमानुसार ही करें। इसके आलवा सीएम योगी ने चयन प्रक्रिया की समय सीमा तय करने का निर्देश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications