Lok Sabha Election: सपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, अखिलेश, शिवपाल, आजम खान समेत 40 नेताओं के नाम शामिल
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए पहले चरण में चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचालकों की सूची जारी की है। इसमें अखिलेश यादव के साथ ही जेल में बंद सपा नेता आज़म खान का भी नाम शामिल है।
पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 मार्च को समाजवादी पार्टी की ओर से यह सूची जारी की गई है। कहा जा रहा है कि नामांकन के बाद समाजवादी पार्टी भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ताकत झोंकने वाली है। इसी के चलते गुरुवार को यह सूची जारी की गई है।

इसमें सबसे चौंकाने वाली बात है कि पार्टी के जहां बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार में शामिल किया गया है वहीं जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान का भी नाम शामिल है। इसी तरह समाजवादी पार्टी के कई विधायकों को भी इसमें जगह दिया गया है।
जारी लिस्ट में अखिलेश यादव, किरणमय नंदा, रामगोपाल यादव, मोहम्मद आजम खान, जया बच्चन, डिंपल यादव, जावेद अली खान, नरेश उत्तम पटेल, रामजीलाल सुमन, शिवपाल सिंह यादव, राम गोविंद चौधरी, इंद्रजीत सरोज, रमेश प्रजापति, ओम प्रकाश सिंह, राजपाल कश्यप, राम आसरे विश्वकर्मा, महबूब अली, शाहिद मंजूर...।
किरण पाल कश्यप, आशु मलिक, अतुल प्रधान, राम अवतार सैनी, उमर अली, रफीक अंसारी, हाजी नासिर कुरेशी, अतार्उरहमान, तेजेंद्र सिंह, मिठाई लाल भारती, प्रोफेसर वीके पांडेय, जूही सिंह, रिबू श्रीवास्तव, संतोष जाटव, मांगे राम कश्यप, जुगल किशोर वाल्मीकि, हरेंद्र ताऊ, विनोद सरिता, विनय पाल, हाफिज उस्मान, सुधीर पवार आदि कुल 40 लोगों का नाम शमिल है।
इन लोकसभा सीटों पर पहले चरण में चुनाव होंगे
चुनाव आयोग द्वारा जारी डेट के अनुसार पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इसमें उत्तर प्रदेश के आठ लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है। जिसमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत का नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications