Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर तक पहुंचे कार्यकर्ता, रोकने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करते समय अखिलेश यादव की जनसभा में लगातार हंगामा की खबर आ रही है। भदोही जनपद में अखिलेश यादव की जनसभा के बाद एक बड़ी चूक भी देखने को मिली।

भदोही जनपद में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करने वाले थे इसी दौरान सपा के नेता और कार्यकर्ता हेलीकॉप्टर के पास पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

lok-sabha-election-2024-workers-reached-akhilesh-yadavs-helicopter-in-bhadohi

पुलिस कर्मियों ने उत्साहित नेताओं और कार्यकर्ताओं को धक्का देकर हेलीकॉप्टर से दूर हटाया। उसके बाद अखिलेश यादव हेलीकॉप्टर से अन्य चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रस्थान किए।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सभा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार ऐसी हरकत की जा रही है जिसके चलते समाजवादी पार्टी की टेंशन भी बढ़ती नजर आ रही है।

कहा यह भी जा रहा है कि समर्थकों की यह लापरवाही समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को भारी पड़ सकती है। इस बात को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नाराज नजर आ रहे हैं।

आजमगढ़ में भी लोगों ने किया जमकर हंगामा: मंगलवार को अखिलेश यादव ने भदोही और आजमगढ़ सहित अन्य स्थानों पर जनसभा को संबोधित किया। आजमगढ़ में अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे इस दौरान भी वहां मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया।

बताया जा रहा है की भीड़ में मौजूद लोग अखिलेश यादव के पास पहुंचना चाहते थे। यही कारण था कि लोग मंच के सामने बनाया गया सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे जिस पर पुलिस द्वारा लाठी पटकते हुए उन्हें काबू में करने का प्रयास किया गया।

इस दौरान पुलिस द्वारा लाठी पटकने के बाद दिल्ली में शामिल लोग पुलिस कर्मियों पर कुर्सी और चप्पल फेंकने लगे। इस दौरान लोगों ने टेंट और साउंड सिस्टम को भी गिरा दिया। बाद में अखिलेश यादव खुद लोगों को समझाए तब जाकर लोग शांत हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+