Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार 3.0 के गठन के बाद यूपी कैबिनेट में भी फेरबदल के संकेत
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ जाने के बाद उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को इस बार भारी नुकसान हुआ है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ऐसे में भारतीय जनता पार्टी इस नुकसान का भरपाई करने का प्रयास करेगी।
यूपी में भाजपा का प्रदर्शन गिरने के चलते मोदी सरकार 3.0 का के बाद उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल और संगठन में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ लेने के बाद यूपी मंत्रिमंडल में भी बदलाव होगा।

राजनीतिक गलियारे में यह भी चर्चा चल रही है की खास तौर पर उन जनपदों में बदलाव किए जाएंगे जिन जनपदों में भारतीय जनता पार्टी का वोट शेयर गिरा है तथा भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान काफी खराब रहा है।
मंत्रिमंडल में बदलाव करने के साथ ही पार्टी द्वारा संगठन में भी बदलाव किया जाएगा। ऐसे में कई उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिलाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी को भी बदला जा सकता है। इसे लेकर सुगबुगाहट चल रही है।
7 मंत्री भी नहीं जीत सके चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 लोकसभा सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतर गया था। परिणाम आने पर पता चला कि सात मंत्री चुनाव नहीं जीत सके। इस लिस्ट में अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, खीरी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी, चंदौली लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, फतेहपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मोहनलालगंज सीट से केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और जालौन लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह का नाम शामिल है।
नए मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण का भी रखा जाएगा ध्यान
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में नए मंत्रिमंडल के गठन के दौरान उत्तर प्रदेश की जातिगत समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा मंत्रिमंडल से कुछ लोगों को बाहर का रास्ता भी दिखाया जा सकता है। चंदौली लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी विधायक और राज्यसभा सदस्य होने के बावजूद भी महेंद्र नाथ पांडेय हार गए। इसे लेकर भी पार्टी में खूब चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications