Lok Sabha Election 2024: सपा ने उठाया बड़ा कदम, BJP से आए इन नेताओं को दिया मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज से टिकट
Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी द्वारा रविवार को मिर्जापुर लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी को बदल दिया गया वहीं पार्टी द्वारा रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया।
इन दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी द्वारा भाजपा से आए नेताओं पर दांव लगाया गया है। दलबदलू नेताओं को टिकट दिए जाने के चलते समाजवादी पार्टी के कुछ नेता विरोध भी कर रहे हैं। हालांकि पार्टी उन्हें मनाने में जुटी हुई है।

मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी द्वारा राजेंद्र एस बिन्द को उम्मीदवार बनाया गया था। इस सीट पर सपा द्वारा अचानक प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया था। खास तौर पर या फैसला उसमें लिया गया था जब पल्लवी पटेल ने चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया था।
समाजवादी पार्टी द्वारा मिर्जापुर लोकसभा सीट पर टिकट दिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता राजेंद्र एस बिन्द चुनाव प्रचार में जुट गए थे। लेकिन, इसी बीच भदोही लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी द्वारा मौजूदा सांसद रमेश बिंद का टिकट काट दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने से नाराज रमेश बिंद ने भारतीय जनता पार्टी से दूरियां बना लीं। बताया जा रहा है कि अभी हाल ही में रमेश बिंद ने लखनऊ पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात किया।
मुलाकात के बाद से ही यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि रमेश बिंद भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। चर्चा यह भी चली कि समाजवादी पार्टी द्वारा मिर्जापुर से रमेश बिंद को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
समाजवादी पार्टी द्वारा मिर्जापुर में उतारे गए प्रत्याशी राजेश एस बिंद को लखनऊ बुलाया गया। उसके बाद उनसे इस मामले को लेकर बातचीत भी की गई। टिकट काटे जाने की जानकारी मिलने के बाद राजेश बिंद द्वारा एक वीडियो भी जारी किया गया था।
फिलहाल समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को मिर्जापुर लोकसभा सीट पर राजेश बिंद की जगह रमेश बिंद को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार दिया गया। इसी तरह रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार को टिकट दिया गया है।
उपरोक्त दोनों नेता भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे और टिकट न मिलने के बाद दोनों नेताओं ने पाला बदल लिया। अब देखना यह होगा कि इन दोनों प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने से समाजवादी पार्टी को कितना फायदा या नुकसान होता है?












Click it and Unblock the Notifications