Lok Sabha Election 2024: यूपी में सपा RLD को दे सकती है 5-7 सीटें, कांग्रेस को कितनी? जानिए

यूपी में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच कभी तनातनी की खबरें आती हैं तो कभी अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुराने याराना से चुनावी समीकरण बदलने लगता है। इसी कड़ी में एक और रिपोर्ट आई है, जिससे लगता है कि इंडिया ब्लॉक का सबसे बड़ा रोड़ा दूर हो सकता है।

इंडिया टीवी ने बुधवार को सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट दी है, जिसके मुताबिक समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा की 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऑफर दे सकती है। वहीं, राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के लिए अखिलेश यादव की पार्टी 5 से 7 सीटें छोड़ सकती है।

akhilesh yadav rahul gandhi

एमपी चुनावों के बाद यूपी में दोनों दलों के लिए अच्छी खबर
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान कमलनाथ और अखिलेश यादव के बीच जिस तरह की कठोर बयानबाजी शुरू हुई थी, उसको देखते हुए यह रिपोर्ट दोनों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा सकती है।

विधानसभा चुनावों में हार ने सिखाया?
बाद में कांग्रेस वर्किंग कमेटी से यह खबर आई कि एक तरह से कमलनाथ ही हार के जिम्मेदार हैं। इसके पीछे यही दलील दी गई कि उनकी वजह से ही अन्य सहयोगी दलों (समाजवादी पार्टी) से तालमेल नहीं हुआ, जिसका पार्टी को नुकसान उठाना पड़ा।

2017 के यूपी चुनाव में फेल रहा था कांग्रेस-सपा गठबंधन
वैसे इससे पहले 2017 के यूपी विधानसभा चुनावों में सपा और कांग्रेस के बीच बहुचर्चित गठबंधन भी हुआ था, लेकिन 403 सीटों में से यह गठबंधन किसी तरह से 54 सीटें ही जीत पाया था। तब भाजपा ने यूपी विधानसभा में जीत के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

उस समय गठबंधन की हार के लिए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन, लगता है कि हाल में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनावों के बाद दोनों ने ही हालात की नजाकत को समझ लिया है और फिर से चुनावों में एकजुटता दिखाने की पहल शुरू कर दी है।

खड़गे ने प्रदेश स्तर पर ही सीट बंटवारे पर चर्चा को कहा था
19 दिसंबर को 28 विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर प्रदेश स्तर पर फोकस करने को कहा था और प्रधानमंत्री के उम्मीदवार जैसे मसलों को चुनाव के बाद की परिस्थितियों के लिए छोड़ना बेहतर समझा था।

सीट बंटवारा अभी इंडिया ब्लॉक का है सबसे बड़ा एजेंडा
जानकारी के मुताबिक विपक्षी गठबंधन ने जनवरी के दूसरे हफ्ते तक सीटों के बंटवारे का फैसला करना तय किया और संभावना है कि 14 जनवरी के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

इंडिया ब्लॉक की मीटिंग के बाद खड़गे ने मीडिया से कहा था, 'सभी इंडिया पार्टियों ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि गठबंधन को कैसे आगे बढ़ाया जाए। देशभर में एक साथ कम से कम 8-10 मीटिंग की जाएंगी...'

उन्होंने कहा था, 'अगर गठबंधन के लोग एक मंच पर नहीं आएंगे, तो लोगों को गठबंधन के बारे में पता नहीं चल पाएगा। इस पर सारे सदस्यों ने सहमति जतायी।' उन्होंने कहा था कि सीटों के बंटवारे पर राज्य स्तर पर बात होगी और कोई मुद्दा आता है तो इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व उसका समाधान करेगा।

उनके मुताबिक, 'चाहे तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, बिहार, यूपी, दिल्ली या पंजाब में हो, सीट बंटवारे के मुद्दे को हल किया जाएगा।'

इससे पहले यूपी कांग्रेस की ओर से अपने स्तर पर सभी सीटों पर चुनाव तैयारियां करने की बात कही जा चुकी है। जबकि, सपा के नेता कम से कम 40 सीटें जीतने पर अखिलेश यादव को भी प्रधानमंत्री बनने की संभावनाएं जता चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+