Lok Sabha Chunav 2024: कांशीराम जयंती पर BSP जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची
Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी पार्टियों द्वारा अपने-अपने स्तर से तैयारी की जा रही है। अभी तक समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है जबकि कांग्रेस ने अभी सूची नहीं जारी किया है।
इसी कड़ी में यूपी के प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में शामिल बहुजन समाज पार्टी द्वारा भी अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि कांशीराम जयंती के दिन बसपा द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है।

सूत्रों का कहना है कि कांशीराम जयंती पर प्रत्याशियों की सूची जारी करने को लेकर बहुजन समाज पार्टी द्वारा तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कुछ सीटों पर उम्मीदवारों का चयन किया जा चुका है। बची हुई सीटों पर भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से राय ली जा रही है।
आपको यह भी बता दें कि एक समय था जब उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की तूती बोलती थी। लेकिन बीते चुनाव की स्थिति का आकलन करें तो पता चलता है कि मौजूदा समय में राज्य में बहुजन समाज पार्टी की स्थिति पहले से भी काफी खराब हो गई है।
विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान बहुजन समाज पार्टी मात्र एक सीट जीतने में सफल हुई थी। लेकिन ऐसा माना जाता है कि आज भी उत्तर प्रदेश के दलित मतदाताओं में बहुजन समाज पार्टी और मायावती की पकड़ अच्छी है। भले ही बसपा के प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाए लेकिन उनके चलते कई सीटों पर चुनावी समीकरण बदल गए।
अब आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में अपनी खोई हुई जमीन को वापस लाने की तैयारी में लगी हुई है। कहां जा रहा है कि 15 मार्च को कांशीराम की जयंती है और जयंती के दिन ही बहुजन समाज पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications