Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी में सबसे बड़ी पार्टी बनी सपा, सामने आया अखिलेश यादव का रिएक्शन

Lok Sabha Chunav Result 2024: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 80 में से 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जनमत को सलाम किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जनता को प्रणाम किया है।

अखिलेश यादव ने कहा जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम! उत्तर प्रदेश की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, नयी आस जगायी है। ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है।

akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बँटवारे की नकारात्मक राजनीति के ख़िलाफ़, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये INDIA गठबंधन और PDA की एकता की जीत है। सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया!

बता दें कि बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने सर्वाधिक 240 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। चौथे पायदान पर टीएमसी है, जिसके खाते में 29 सीटें आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+