Lok Sabha Chunav: ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान ने थामा BJP का दामन, योगी कैबिनेट में मिलेगी जगह?

Lok Sabha Chunav: ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान ने आखिरकार बीजेपी का दामन थाम लिया है। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में जगह मिल सकती है।

Lok Sabha Chunav: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ही उत्तर प्रदेश की सियासत में दिलचस्प मोड़ आने शुरू हो चुके हैं। इसी कड़ी में सोमवार को ओबीसी नेता दारा सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। दो दिन पहले ही लखनऊ में समाजवादी पार्टी से घोसी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था।

लखनऊ में डिप्टी सीएम मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए हैं। दारा सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सपा में चले गए थे। खास बात यह है कि माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में चौहान कैबिनेट मंत्री की शपथ ले सकते हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले सुभासपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हुए हैं।

Dara Singh Chauhan

2017 में मंत्री बने थे चौहान
आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में दारा सिंह चौहान मंत्री बने थे। उन्होंने 5 साल तक सत्ता में रहने के बाद 2022 के चुनाव से ठीक पहले बीजेपी से इस्तीफा दिया। उसके बाद सपा में शामिल हुए। अब फिर से सपा छोडकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+