सपा के भीतर मचे घमासान का दिनभर का अपडेट यहां पढ़े
समाजवादी पार्टी में मचे घमासान की पल पल की अपडेट, दिनभर चले सियासी संग्राम के बाद अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को पार्टी में फिर से वापस ले लिया गया
लखनऊ। समाजवादी पार्टी से छह साल के निष्कासन के बाद अखिलेश यादव ने आज तमाम विधायकों और नेताओं के साथ बैठक करके अपना शक्ति प्रदर्शन किया, जिसके बाद मजबूरन मुलायम सिंह ने दोनों का निष्कासन रद्द किया। दिनभर पार्टी के भीतर सियासी उठापटक जारी रहा है और शाम आते-आते अखिलेश यादव पार्टी के भीतर अपने वर्चस्व को स्थापित किया।

सपा के भीतर दिनभर का घटनाक्रम
3.55 बजे- नेताजी पार्टी ने पार्टी को बनाया है, मैं उन्हें पार्टी का भगवान मानता हूं, वह पिता के साथ पार्टी के अध्यक्ष भी है- आजम खान
3.15 बजे- जबतक मैं जिंदा हूं सपा का बंटवारा नहीं हो सकता है- अमर सिंह
3.10 बजे- समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जिताना है, अखिलेश जी को रामगोपाल यादव जी को पार्टी में वापसी की बधाई, मैं टूट की वजह नहीं जोड़ने की वजह बनना चाहता हूं, नेताजी ने राजनीतिक परिपक्वता का परिचय दिया है।
2.45 बजे- कल होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को पहले की ही तरह किया जाएगा, उसे रद्द नहीं किया गया है- रामगोपाल यादव
2.35 बजे- शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे इंदिरा गांधी ने आपात काल लगाया था उसी तरह नोटबंदी करके भाजपा ने देश में आपातकाल लगाया है, लेकिन यूपी की नता न्हें सबक सिखाएगी
1.53 बजे- सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का निष्कासन रद्द कर दिया गया है।
12.54 बजे- मुलायम सिंह यादव ने शिवपाल यादव को फोन करके आवास पर बुलाया, छिन सकता है प्रदेश अध्यक्ष का पद, अमर सिंह पर भी गिर सकती है गाज
12.38 बजे- मुलायम सिंह यादव के साथ सब दलाल जमा हो गए हैं, सब गलत राय दे रहे हैं- अबू आजमी
12.23 बजे- अबू आजमी और आजम खान के साथ मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव।
12.15 बजे- अखिलेश यादव के साथ बैठक करने पहुंचे कुल 212 विधायक, जिसमें समाजवादी पार्टी के 195 विधायक जबकि अन्य दलों के 17 विधायक भी बैठक में शामिल।
12.10- बैठक में अखिलेश हुआ भावुक, बोले उत्तर प्रदेश को नेताजी के लिए जीतुंगा।
12.00 बजे- मुलायम सिंह से तकरीबन एक घंटे तक मुलाकात के बाद आजम खान अखिलेश यादव से मुलाकात करने के लिए पहुंचे।
11.45 बजे- अखिलेश यादव के साथ बैठक में तमाम विधायकों ने अपना समर्थन अखिलेश यादव को देते हुए कहा कि हम नेताजी का सम्मान करते हैं, लेकिन राजनीति आपके नेतृत्व में ही करेंगे।
11.35 बजे- परिवार के भीतर चल रहे विवाद के बीच आजम खान पहुंचे मुलायम सिंह से मिलने
11.07 बजे- सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भारी भीड़ के जुटने की संभावना के चलते इसके स्थान को लोहिया विधि संस्थान की बजाए जेनेश्वर मिश्रा पार्क में करने की रामगोपाल यादव ने घोषणा की।
10.53 बजे- मैं कोशिश करुंगा की पार्टी के भीतर का विवाद खत्म हो, लेकिन अगर मेरी वजह से ये सब हो रहा है तो मैं पीछे हटने के लिए तैयार हूं- अतीक अहमद
10.50 बजे- अखिलेश यादव के साथ बैठक करने वालों में 200 विधायक, ये विधानसभा के सदस्य हैं, जबकि एमएलसी की संख्या इससे अलग
10.45 बजे- आजम खान ने अपने करीबियों को बैठक के लिए बुलाया
10.44 बजे- बैठक में आने वाले विधायकों का मोबाइल फोन कराया गया जमा, बाहर जाने की इजाजत नहीं।
10.30- शिवपाल यादव भी सपा कार्यालय पहुंचे, उनसे मुलाकात करने के लिए अतीक अहमद भी पहुंचे।
10.28 बजे- अखिलेश यादव ने जिला पंचायत के सदस्यों को भी मुलाकात के लिए बुलाया
10.27 बजे- बैठक में ना एमएलए व एमएलसी भी पहुंचे हैं, दोनों को मिलाकर कुल 200 विधायक पहुंचे हैं।
10.24 बजे- अखिलेश यादव के साथ बैठक करने के लिए 100 से अधिक विधायक पहुंचे
10.10 बजे- विधायको संग बैठक करने के लिए अखिलेश यादव 5 कालीदास मार्ग पर पहुंचे












Click it and Unblock the Notifications