ड्रिंकर्स का सरकार ने रखा ख्याल, क्रिसमस और New Year पर रात 11 बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें

Christmas New Year Liquor Store 11PM : क्रिसमस और नए साल के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब की दुकानों के बंद होने के समय में बदलाव किया है। क्रिसमस और नए साल के मौके पर शराब की दुकानें रात 11:00 बजे तक खुली रहेंगी। आमतौर पर शराब की दुकानें रात 10:00 बजे बंद हो जाती हैं। हालांकि, दुकानों के खुलने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह फैसला ड्रिंकर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तथा राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा लिया गया है। जारी आदेश में बताया गया कि क्रिसमस पर्व के मौके पर 24 और 25 दिसंबर तथा नए साल के मौके पर 31 दिसंबर को शराब की दुकान रात 11:00 तक खुली रहेंगी।

Liquor shops will remain open till 11 PM

उत्तर प्रदेश में सभी तरह की शराब की दुकानों के लिए यह आदेश जारी किया गया है। इनमें देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर बेचने वाली दुकानें शामिल हैं। हालांकि, इस फैसले से कुछ लोग नाखुश हैं। उनका कहना है कि इस फैसले से शराब पीने वाले देर रात तक नशे में उत्पात करते नजर आएंगे।

बनारस में गटक गए थे ढाई करोड़ का शराब
दरअसल, नए साल के अवसर पर शराब पीने वालों की संख्या बढ़ जाती है। शराब पीने के बाद लोग पुराने साल को भूलकर नए साल का जश्न मनाते हैं और अपनी खुशी का इजहार करते हैं। नए साल पर आबकारी विभाग को काफी मुनाफा होता है।

बात करें बीते साल की तो साल 2023 का शुभारंभ और 2022 की विदाई के दौरान 31 दिसंबर को वाराणसी में 2.50 करोड रुपए की शराब बेची गई थी। नए साल के पर्व पर होटल, रेस्टोरेंट, किटी पार्टी में जमकर जाम छलके थे।

इसी तरह वाराणसी में साल 2022 के प्रारंभ में 1.73 करोड रुपए की शराब बेची गई थी। 2021 में 1.60 करोड रुपए की शराब बेची गई थी। शराब बिक्री से आबकारी विभाग की झोली खूब भरी थी। यह भी बता दें कि पिछले साल भी शराब की दुकान नए साल पर रात 11:00 बजे तक खुली थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+