2020 में यूपी में शराब की दुकानों के खुलने-बंद होने का समय बदल जाएगा, 2 घंटे बढ़ेगा टाइम!

प्रयागराज. देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में शराब की दुकानों के खुलने-बंद होने का समय बदल जाएगा। यह बदलाव एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में होगा। ऐसी संभावना है कि, अब शराब की दुकानें दो घंटे अधिक खुलेंगी। इसके लिए मुख्यालय से शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है। जिसके बाद नई आबकारी नीति लागू होने के साथ ही शराब की दुकान खुलने और बंद होने का समय बदल जाएगा।

Liquor Shop Timings Might Come up by Two Hours in Uttar pradesh

मालूम हो कि, प्रदेश भर में फिलहाल शराब की दुकानें सुबह 10 से रात 10 बजे तक यानी 12 घंटे खुल रही हैं। जबकि, उससे पहले वर्ष 2017 तक शराब की दुकानों को सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक खोला जाता था। 2018 से सरकार ने शराब की दुकानों को खोलने के समय में बदलाव किया था। इसे दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक खोला जा रहा था, लेकिन दुकानदार लगातार इसका विरोध कर रहे थे। ऐसे में जनवरी 2019 में नियम बदला गया। सुबह 10 से रात 10 बजे तक कुल 12 घंटे शराब की दुकानों को खोलने का समय कर दिया गया।

अब प्रदेशभर में शराब कारोबारियों की मांग है कि समय को और बढ़ाया जाए। उनका कहना है कि महज 12 घंटे दुकानें खुलने से राजस्व को नुकसान हो रहा है। जिसके बाद मांग को ध्यान में रखकर प्रस्ताव भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+