गांधी जयंती पर लोगों ने खूब छलकाए जाम, शटर के नीचे से महंगे रेट पर दिनभर बिकी शराब

मुरादाबाद। देशभर के लोग दो अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती मना कर बापू को नमन कर रहे थे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ड्राई डे के बाद भी पुलिस की मिली भगत से दिनभर शराब की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। जब मीडिया के लोग शराब की दुकान पर पहुंचे तो शराब माफिया उनसे उलझते हए दिखाई दिए।

liquor is sold in moradabad at higher prices on the occasion of gandhi jayanti

दरअसल मुरादबाद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र के कानूनगोयंन में शराब की दुकान पूरी तरह से खुली हुई थी। लोगों को बिना किसी डर से धड़ल्ले से शराब बेची जा रही थी, वो अलग बात हैं कि आज गांधी जयंती होने कारण सभी ब्रांड की शराब पर रेट से कुछ ज्यादा पैसे वसूले जा रहे थे। इसी तरह से थाना कटघर से मात्र कुछ कदम की दूरी पर भी दिन भर शराब की बिक्री होती रही और थाना कटघर पुलिस आंखे मूंदे बापू की जयंती मनाती रही।

liquor is sold in moradabad at higher prices on the occasion of gandhi jayanti

ऐसी ही सूचना मिलते ही मीडियाकर्मी थाना मुगलपुरा क्षेत्र के कानूनगोयान स्तिथि अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे तो वहां का नजारा तो आम दिनों जैसा ही था। शराब की दुकान रोज की तरह खुली हुई थी और शराब ओवररेट में बेची जा रही थी। जब मीडियाकर्मी अपना कैमरा निकालकर वीडियो बनाने लगे तो शराब माफियाओं ने मीडिया कर्मियों पर हमला बोल दिया और उनके कैमरे भी छिनने की कोशिश की। वहीं पुलिस प्रशासन पंगु साबित हुआ। ड्राई डे के बावजूद मुरादाबाद में शराब खुलेआम बिकती रही।

ये भी पढ़ें- किसानों की आय हो सकेगी दोगुनी, कानपुर के प्रोफसरों ने खोजा ये नुस्खा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+