CM Yogi के "हर घर तिरंगा' अभियान को सफल बनाने के लिए LDA ने उठाया ये बड़ा कदम
लखनऊ, 04 अगस्त : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत चार करोड़ घरों में पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए योगी सरकार ने सभी विभागों को निर्देश जारी किया है कि वो अपने अपने तरीके से इस लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करें। इस अभियान में हिस्सा लेते हुए अब लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पांच लाख तिरंगा वितरित करने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर विभाग के अधिकारियों की तरफ से दिशा निर्देश जार किया गया है।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान
लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) 11 से 17 अगस्त के बीच 'आजादी का अमृत उत्सव' के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत शहर भर के निवासियों को 5 लाख राष्ट्रीय ध्वज प्रदान करेगा। नगरसेवकों, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और जन कल्याण समितियों को झंडे दिए जाएंगे जो सामुदायिक स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में काउंटर स्थापित करके वितरण की व्यवस्था करेंगे।
पार्कों को लाइट और रिबन से सजाया जाएगा
अधिकारियों का कहना है कि एलडीए पार्कों और 31 क्रॉसिंगों को फूल, लाइट और रिबन से सजाया जाएगा। एलडीए के कर्मचारियों के साथ बैठक में एलडीए के उपाध्यक्ष इंद्रमणि त्रिपाठी ने निर्देश जारी किए। त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता सप्ताह 11 से 17 अगस्त तक मनाया जाना है। इस दौरान एलडीए की तरफ से पूरी तरह से अभियान में सहयोग दिया जाएगा जिससे यूपी में चार करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य पूरा हो सके।
कार्यक्रमों की होगी पूरी निगरानी
एलडीए के अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत राष्ट्र ध्वज वितरण के लिए ध्वज वितरण बिंदु बनाए जाएंगे, जिनकी निगरानी क्षेत्र प्रभारी करेंगे, जो विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि हर घर में एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए, जिसमें सभी सदस्य संबंधित कार्यों का विवरण, सुझाव और फोटो साझा करेंगे। इसकी पूरी तरह से निगरानी भी की जाएगी ताकि कोई लापरवाही न होने पाए।
यूपी में चार करोड़ घरों तक पहुंचेगी सीएम की पाती
सीएम ने इस अभियान को लेकर एक अनोखा रुख अख्तियार किया है। इसके तहत यूपी के चार करोड़ घरों में सीएम योग की पाती पहुंचेंगी जिसमें अपने घरों पर तिरंगा फहारने की अपील की गई है। अधिकारियों का दावा है कि सीएम के इस अनोखे प्रयोग से लोग इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने घरों पर तिरंगा जरूर लहराएंगे। योगी ने कहा कि इस अभियान में कोई कोताही वर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम के रुख को देखते हुए सभी विभाग भी अपने अपने स्तर पर अलर्ट हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications