प्रयागराज में अतीक की तरह धाक जमाना चाहता था लारेब हाशमी! तभी चापड़ से कंडक्टर पर किए 35 वार
प्रयागराज की जमीन एक बार फिर खून की छीटों से लाल हो गई है। खुद को कुख्यात बदमाश अतीक अहमद का फैन बताने वाले लारेब हाशमी ने सरेआम इलेक्ट्रिक सिटी बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर चापड़ से एकाएक 35 वार किए। जब तक कोई कुछ समझ पाता, लारेब ने कंडक्टर की गर्दन पर 20 और उसके हाथ व अन्य अंगों पर 15 ताबड़तोड़ वार किए।
घटना में लहूलुहान होकर कंडक्टर मौके पर ही गिर गया। इस घटना से एक तरफ प्रयागराज में सनसनी फैल गई। वहीं, दूसरी तरफ खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। आनन फानन आरोपी लारेब हाशमी को हिरासत में लिया गया। उधर, कंडक्टर को बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचाया गया। 5 दिनों के डॉक्टरों के बड़े प्रयासों के बाद कंडक्टर अब खतरे से बाहर है। हालांकि, कंडक्टर के अंगों पर जीवन भर के लिए लारेब ने दर्दनाक निशान छोड़ दिए हैं। आइए सिलसिलेवार जानें क्या है पूरा मामला?

बात 24 नवंबर की है। जब इलेक्ट्रिक सिटी बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा सवारियों के साथ रोजाना की तरह निकले। तभी अचानक सिर पर सफेद साफा बांधे 23 साल के लारेब ने 'जिहाद जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए चापड़ निकालकर हमला बोल दिया। कंडक्टर पर ताबड़तोड़ 35 वार किए। लहूलुहान कंडक्टर बेहोश होकर मौके पर ही गिर गया। उधर, सनसनी फैलाने के बाद लारेब भाग निकला। लेकिन, भागते हुए उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें मजहब के काम करने वाले का दावा किया।
आरोपी निकला इंजीनियरिंग का छात्र, कट्टरपंथियों से प्रभावित
वहीं, मामले की जांच उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने अपने हाथों में ली है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी लारेब हाशमी इंजीनियरिंग का छात्र है। साथ ही पाकिस्तान के कट्टरपंथी नेता खादिम मौलाना हुसैन रिजवी से बुरी तरह प्रभावित है। आरोपी लारेब के सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी मिले हैं।
अतीक अहमद का बडका फैन, प्रयागराज पर चाहता था हुकूमत
पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वो कुख्यात आरोपी अतीक अहमद का बडा फैन है। इसी वजह से अतीक अहमद की तरह सिर पर सफेद साफा बांधने लगा था। प्रयागराज में जिस तरह अतीक का दबदबा कायम था, उसी तरह लारेब भी हुकूमत चाहता था। उसने यह भी बताया कि अतीक की मौत पर उसे बहुत दुख भी हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications