कौन सा काम करती है 'लप्पू सा सचिन' बोलने वाली महिला मिथिलेश भाटी? जानें उनके बारे में सबकुछ
Mithilesh Bhati: सोशल मीडिया में सीमा हैदर और सचिन मीणा की चर्चा खूब हो रही है। लेकिन उनसे भी ज्यादा चर्चा एक महिला की हो रही है वह है मिथिलेश भाटी जिनका बयान लप्पू सा सचिन देश के लगभग लोगों की जुबान पर चढ़ा है। खासकर महिलाएं फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके बयान के मीम बनाकर जमकर शेयर कर रही हैं। बता दें कि मिथिलेश भाटी वही महिला हैं जिन्होंने सीमा हैदर के दूसरे पति सचिन को लप्पू और झींगुर तक बता दिया। चलिए आज जानने की कोशिश करते हैं आखिर मिथिलेश भाटी कौन हैं? क्या काम करती हैं?
कौन हैं मिथिलेश भाटी, क्या काम करती हैं? (Who is Mithilesh Bhati)
मिथिलेश भाटी सचिन मीणा के पड़ोस में रहने वाली महिला जो कि अपने हाल के बयान के चलते सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। यूपी के म्याना गांव की रहने वाली मिथलेश भाटी इलाके की अन्य महिलाओं के साथ सीमा हैदर के भारत आने का विरोध कर रही हैं। मिथिलेश भाटी किसान एकता संघ की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह आशा कार्यकर्ता भी हैं। उनके पति किसान हैं। उनकी बड़ी बहन गीता भाटी भी इसी संस्थान से जुड़ी हुई हैं।

सीमा हैदर पर क्यों भड़की हैं मिथिलेश भाटी?
मिथिलेश भाटी (Mithilesh Bhati) का कहना है कि हमारे देश में 12वीं पास महिला बिना मर्द के एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए भी 10 बार सोचती है लेकिन यह 5वीं पास महिला तीन स्टेट बॉर्डर पार करके सचिन के पास आ गई है। सचिन में ऐसा क्या है जो चार बच्चों को लेकर भागी भागी आ गई। इस महिला की जांच होनी चाहिए जरूर कोई साजिश रच रही है। लप्पू सा सचिन (Lappu Sa Sachin) बोलकर वह पूरे मीडिया में छाई हुई हैं।
'लप्पू सा सचिन' वाले बयान से चर्चा में आईं मिथिलेश भाटी
दरअसल, सीमा हैदर से नाराज महिला मिथिलेश भाटी ने कहा कि सचिन में आखिर ऐसा क्या है, लप्पू सा सचिन (Lappu Sa Sachin) है। झींगुर सा लड़क है। क्या है सचिन में, ठीक से बोल पावे न, उससे सीमा प्यार करेगी, ये प्यार है!
कीड़ा सा सचिन है
मिथिलेश भाटी एक जगह और सचिन पर भड़ास निकालती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं सचिन तो कीड़ा सा है, हवा चल गई ना तो पता नहीं कितनी दूर जाके गिरेगा। उसकी इन टिप्पणी पर प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी समेत कई बड़ी सेलिब्रिटी से रील भी बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications