नरेंद्र मोदी के श्मशान वाले बयान पर भड़के लालू यादव, कहा '56 इंची व्यक्ति देश को गुमराह नही करता'

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश ने ऐसा PM नहीं देखा जो सीने पर अपनी पार्टी का चिह्न चिपकाकर धर्म और जाति की बात कर देशवासियों की भावनाएं भड़काने का काम करता है। ये तो तानाशाह प्रधानमंत्री है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूपी के फतेहपुर में दिए 'श्मशान वाले' बयान को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उनके बयान को लेकर तीखा हमला बोला है। लालू ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आप PM हैं साहब। देश में श्मशान बनाने व किसानों के बिल माफ करने से किसी ने रोका है क्या? 56 इंची व्यक्ति डरपोक रास्ते से देश को गुमराह नही करता।'

lalu yadav narendra modi

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फतेहपुर में आयोजित चुनावी रैली में अखिलेश सरकार पर जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा था कि गांव में अगर कब्रिस्तान बनता है तो शमशान भी बनना चाहिए। रमजान में बिजली मिलती है तो दिवाली पर भी मिलनी चाहिए। होली पर बिजली मिलती है तो ईद पर भी मिलनी चाहिए। जाति धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए।

'देश ने ऐसा PM नहीं देखा...'

पीएम मोदी के इस बयान पर लालू ने हमला करते हुए आगे ट्वीट किया, 'देश ने ऐसा PM नहीं देखा जो सीने पर अपनी पार्टी का चिह्न चिपकाकर धर्म और जाति की बात कर देशवासियों की भावनाएं भड़काने का काम करता है। ये तो तानाशाह प्रधानमंत्री है। देश के टुकड़े-टुकड़े कर तबाह कर देगा। जनाब आप PM हो, इतनी ओछी, छोटी और खोटी बातें नहीं करनी चाहिए। PM को दल और द्वेष की भावना से ऊपर उठना चाहिए। उन्हें तकरार की नहीं प्यार की, तोड़ने की नहीं जोड़ने की, विनाश की नहीं विकास की बातें करनी चाहिए।'

कांग्रेस ने भी जताई बयान पर आपत्ति

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव में तीन चरणों का मतदान हो चुका है। अभी चार चरणों का चुनाव होना बाकी है। सियासी दल चुनाव प्रचार के लिए जमकर रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोला। प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस ने भी आपत्ति जताई। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री को इस तरह के गलत और गैर-जिम्मेदाराना बयान नहीं देने चाहिए। आनंद शर्मा ने चुनाव आयोग से भी पीएम के बयान पर संज्ञान लेने का आग्रह किया है। ये भी पढ़ें- बाल अधिकार संरक्षण आयोग का पीएम मोदी को नोटिस, बताएं यूपी में किसने लिया गोद?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+