लखीमपुर खीरी मामले में प्रियंका बोलीं- न्याय होने तक लड़ती रहूंगी
लखनऊ, 07 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान रविवार को हुई घटना के बाद यहां हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर अपनी गाड़ी चढ़ाई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में काफी सियासी गहमागहमी देखने को मिली। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हिंसा में मारे किसानों और पत्रकार के परिजनों से मुलाकात की। पढ़िए, लखीमपुर खीरी मामले में पल-पल का लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स
LIVE Feed
जिन्होंने किसानों को कुचला वो नेता नहीं हो सकते वो खूंखार लोग हैं। FIR दर्ज़ हो गई पर अभी गिरफ़्तारी नहीं हुई। सरकार के पास 7-8 दिन का समय है। जो मंत्री दिल्ली में बैठकर बयान दे रहे हैं वो अपनी जुबान पर लगाम दें। गिरफ़्तारी के बाद बयान दें: लखीमपुर खीरी मामले पर राकेश टिकैत, BKU
हमें अपनी गाड़ी में लखीमपुर खीरी जाना है। पुलिस चाहती है कि हम इनके साथ इनकी गाड़ी में जाएं। देश का नागरिक हूं आप मुझे क्यों नहीं जाने दे रहे हैं? पहले इन्होंने कहा कि आप अपनी गाड़ी में जा सकते हैं, अब बोल रहे हैं कि आप पुलिस की गाड़ी में जाएंगे: लखनऊ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी
वहां किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए वहां के एडिशनल एसपी के नेतृत्व में एक स्थानीय कमेटी बनाई गई है। एक हेल्पलाईन नंबर और एक ई-मेल आईडी भी जारी किया गया है जिससे कोई भी सबूत शेयर किए जा सकते हैं। जो सबूत शेयर करेगा उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी: ADG (क़ानून-व्यवस्था),उत्तर प्रदेश
READ MORE













Click it and Unblock the Notifications