'यह वीडियो किसी की भी आत्मा को झकझोर देगा', लखीमपुर खीरी के वायरल वीडियो पर बोले वरुण गांधी

लखनऊ, 05 अक्टूबर: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक गाड़ी प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंदते हुए निकल रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी और आप नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया पर शेयर कर बीजेपी सरकार को घेरने की कोशिश की। तो वहीं, अब बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार से आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की है।

Lakhimpur Kheri: BJP MP Varun Gandhi demanded handcuffed by police of the accused from Yogi govt

पीलीभीत जिले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद वरुण गांधी ने मंगलवार (05 अक्टूबर) को घटना का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी की घटना के वीडियो को यूपी डीजीपी को टेग करते हुए लिखा,

लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ियों से जानबूझकर कुचलने का यह वीडियो किसी की भी आत्मा को झखझोर देगा। पुलिस इस वीडियो का संज्ञान लेकर इन गाड़ियों के मालिकों, इनमें बैठे लोगों, और इस प्रकरण में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को चिन्हित कर तत्काल गिरफ्तार करे। #LakhimpurKheri

अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति गिरफ्तार क्यों नहीं?
इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने लखीमपुर खीरी से संबंधित घटना के वीडियो को ट्वीट किया। वीडियो को ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा। प्रियंका गांधी ने लिखा...

@narendramodi जी आपकी सरकार ने बगैर किसी ऑर्डर और FIR के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। अन्नदाता को कुचल देने वाला ये व्यक्ति अब तक गिरफ़्तार नहीं हुआ..क्यों?

जानें क्या हुआ था लखीमपुर में?
3 अक्टूबर (रविवार) को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लखीमपुर खीरी में आयोजित कुश्ती कार्यक्रम में आना था। उनके पहुंचने से पहले किसान, कृषि कानून के विरोध में काले झंडे लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे अशीष मिश्रा और उसके समर्थकों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ियां चढ़ा दीं। इससे बाद गुस्साए किसानों ने दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस पूरे मामले में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 4 किसान, 3 बीजेपी कार्यकर्ता और एक पत्रकार भी शामिल हैं। इस घटना के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+