लखीमपुरी खीरी जा रही प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोका, सतीश चंद्र मिश्रा हाउस अरेस्ट

लखनऊ, 3 अक्टूबर। लखीमपुर में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल का मामला ने बड़ा रूप ले लिया है। लखीमपुर में हुए बवाल में अब तक प्रशासन ने अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। घटनाक्रम के मुताबिक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के गांव में एक कार्यक्रम था जिसमें डिप्टी सीएम केशव मौर्य को भी आना था। केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर किसान प्रदर्शन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी किसानों को रौंदते हुए निकल गई जिसमें दो किसानों की मौत हो गई। इसके बाद हुए बवाल में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना को लेकर विपक्ष के नेताओं ने लखीमपुर खीरी पहुंचने का ऐलान किया है।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी लखीमपुर रवाना
कांग्रेस पार्टी की महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी और कांग्रेस सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा लखीमपुर के लिए रवाना हुई थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।। प्रियंका गांधी ने कहा था कि वह किसानों के साथ मिलकर दुख दर्द साझा करने जाएंगी।

इसके साथ ही पुलिस ने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र के घर के बाहर पहरा लगा दिया है। पुलिस ने सतीश चंद्र मिश्र को लखीमपुर जाने से रोक दिया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखीमपुर जाने का ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने घटना के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए इस्तीफा मांगा है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने भी सोमवार को ही लखीमपुर खीरी पहुंचने की बात कही है। भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि भाजपा किसानों के साथ व्यवहार को वहशी और अक्षम्य कहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों के साथ खड़े होने के लिए वह लखीमपुर जाएंगे।

जयंत चौधरी किसानों से मिलेंगे
इसके साथ ही राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी लखीमपुर पहुंचने की घोषणा की है। जयंत चौधरी ने कहा किसानों का खून बहाया गया है। कल (सोमवार) लखीमपुर पहुंचूंगा।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव कल सोमवार का जाएंगे। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसे के 5 सांसदों का दल लखीमपुर भेजने का फैसला किया है जो सोमवार को पहुंचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+