यूपी: कमिश्नर ऑफिस के बाहर महिलाओं ने युवक को जमकर पीटा, पुलिस थी नदारद

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले के कमिश्नर ऑफिस के सामने उस वक्त बवाल शुरू हो गया जब कुछ महिलाएं दो युवकों पर बरस पड़ी। महिलाओं के चंगुल से एक व्यक्ति तो बच निकला लेकिन दूसरा व्यक्ति भीड़ का फायदा उठाते हुए मौके से भाग निकला। इसी बीच एक व्यक्ति को महिलाओं ने काफी देर तक पीटा। हंगामे के चलते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

यूपी: पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर महिलाओं ने युवक को जमकर पीटा, पुलिस थी नदारद

मुरादाबाद कलेक्ट्रेट परिसर से सटे कमिश्नर चैराहे पर आज तीन बजे के आसपास उस समय लोगो का हुजूम जमा हो गया जब , कुछ महिलाओं द्वारा दो लोगो की पिटाई शुरू कर दी। पीटते हुए दोनों लोग बचने के लिए इधर से उधर दौड़ते रहे थे लेकिन महिलाओं के साथ मौजूद युवकों ने दोनों लोगों की जमकर पिटाई की। मौके पर जमा भीड़ का फायदा उठाते हुए एक व्यक्ति भाग गया। जबकि दूसरे को एक वृद्ध सी दिखने वाली महिला गिरेबान से पकड़े रही और पीटते रही।

आरोप लगाने वाली महिला और उसके परिजनों का कहना था कि ये लोग दलाल किस्म के लोग हैं और उनसे ढाई लाख रुपये लेकर भागे हुए थे। आज ये कचहरी में पकड़े गए तो इनकी पिटाई की जा रही हैं। ये लोग पुलिस का डर दिखा कर लोगो से पैसा वसूलते हैं। लगभग आधे घण्टे तक हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस का कही नामो निशान तक नहीं था।

ये भी पढ़ें- यूपी: विवेक तिवारी मर्डर केस की नहीं होगी सीबीआई जांच, कोर्ट ने कहा याची का परिवार से कोई संबंध नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+