Kukrail River Front: कुकरैल किनारे मकानों पर नहीं चलेगा बुलडोजर, सीएम योगी ने दी प्रभावितों को बड़ी राहत
UP News: लखनऊ के पंत नगर खुर्रम नगर और अबरार नगर में निवासियों को बड़ी राहत मिली है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंत नगर खुर्रम नगर और अबरार नगर में कुकरैल नदी के किनारे बने मकानों को ध्वस्त नहीं करने का आश्वासन दिया है। सीएम योगी ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा 35 मीटर की चौड़ाई पर्याप्त है। इस सीमा के अंदर कोई भी संरचना प्रभावित नहीं होगी।
इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंत नगर के लोगों के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करके विश्वास दिलाया है कि बुलडोजर एक्शन रोक दिया गया है। ज्ञात हो कि निरंतर विरोध प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार को अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट कुकरैल रिवर फ्रंट पर फिलहाल समझौता करना पड़ा है। इस प्रकार जिनके घर टूटने थे, वो आज खुश हैं और उनका आशियाना सुरक्षित है ।

इससे पूर्व सीएम कार्यालय की ओर से एक्स पर जो बयान जारी किया गया उसके अनुसार , कुकरैल नदी के दोनों तरफ मौजूदा 35 मीटर की चौड़ाई पर्याप्त है, इसलिए इस सीमा के भीतर कोई भीतर कोई भी संरचना प्रभावित नहीं होगी। इस बयान में नदी के दोनों ओर 50 मीटर का बफर जोन स्थापित करने के पिछले फैसला पर सवाल भी उठाया गया है।
यह भी पढ़ें UP News: अखिलेश यादव ने कुकरैल रिवर फ्रंट योजना पर उठाये सवाल, योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप












Click it and Unblock the Notifications