UP News: अखिलेश यादव ने कुकरैल रिवर फ्रंट योजना पर उठाये सवाल, योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Lucknow Demolition News: लखनऊ में कुकरैल रिवर फ्रंट बनाने की योजना पर सियासत शुरू हो गई है। कुकरैल नदी के किनारे 50 मीटर के दायरे में बने मकानों, दुकानों, फ्लैटों पर एलडीए बुलडोजर चलाया जा रहा है। इधर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रभावितों का दुख बयान करता वीडियों शेयर किया है। उन्होंने पीएम आवास योजना पर सवाल उठाने के साथ रिवर फ्रंट बनाने वाली कम्पनियों से चुनावी चंदा वसूलने के आरोप भी लगाए गए हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि घाटों को बनाने के लिए, बसे बसाये घर नहीं उजाड़े जाते हैं। एक महिला के मन में घर कैसे घर करता है, इस कोमल भावना को घर-परिवार वाले ही समझ सकते हैं। माता-बहनों-बेटियों और किसी जीवन साथी के साथ जीवन गुजारनेवाले इस दर्द का मर्म समझते हैं।

up news jpg

अखिलेश यादव ने आगे लिखा कि अगर इन लोगों के घर अवैध हैं तो पहले उन अधिकारियों और मंत्रालय के लोगों के घर तोड़े जाएं, जिन्होंने इन्हें बनने दिया। साथ ही सरकार सालों से जो पैसे टैक्स, बिजली, पानी के नाम पर ले चुकी है, वो लखनऊ के इन निवासियों को ब्याज सहित वापस करे।

अखिलेश यादव ने सवाल पूछा कि क्या यही है भाजपा सरकार की प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना का सच। क्या ये सब रिवर फ्रंट बनानेवाली कम्पनियों से चुनावी चंदा वसूलने के नाम पर तो नहीं किया जा रहा है। इसकी जाँच हो। भाजपा उप्र में अपनी राजनीतिक हार का बदला, परिवारवालों से न ले। ये अन्याय तुरंत रुकना चाहिए। हम हर परिवारवाले के साथ हैं।

ज्ञात हो कि कुकरैल नदी किनारे के मकानों को तोड़ने के लिए सिंचाई विभाग और एलडीए का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। अफसरों ने बताया कि कुकरैल नदी के दोनों तरफ 50-50 मीटर दायरे में आने वाले मकान चिन्हित किया गया है।

यह भी पढ़ें Jhansi Lekhpal Richa Soni News: शादी के पेपर हैं फर्जी, नीरज नहीं है मेरा पति, आरोपों पर बोली लेखपाल ऋचा सोनी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+