जानें, क्यों आजम खान ने कहा कि वह बीजेपी की आइटम गर्ल हैं?

बदायूं। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सपा से कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान वैसे तो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने किसी और के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए कुछ कहा है जो काफी अजीब है। आजम खान ने इस बार खुद को आइटम गर्ल बताया है वो भी बीजेपी की। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार का लोकसभा चुनाव उनके नाम पर लड़ेगी।

know why azam khan tell him self item girl of BJP

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। बुधवार को बदायूं पहुंचे आजम खान ने खुद को बीजेपी की आइटम गर्ल बताते हुए कहा कि विधानसभा का चुनाव भी मेरे इर्द-गिर्द लड़ा गया और लोकसभा का चुनाव भी वैसे ही लड़ा जाएगा।

बता दें कि इस समय वह बाबा भीमराव अंबेडर पर कथित तौर पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर परेशानी का सामना कर रहे हैं। इस मामले में लखनऊ के गोमतीनगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आजम ने कहा, "मैं बीजेपी की आइटम गर्ल हूं। मेरे ही नाम से विधान सभा चुनाव हुआ। अब मेरे ही नाम पर लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। सूरत-ए-हाल ये है कि मुझे ही याद नहीं कि कहां-कहां मेरे खिलाफ केस दर्ज हैं औअर कहां कहां से वारंट जारी हुआ है. पहले जमानती होते हैं और फिर गैर जमानती हो जाते हैं. ढूँढता फिरता हूं। कहीं से समन आता है तो पता चलता है।"

बता दें किसपा के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का मामला दर्ज किया गया है। आजम खान के खिलाफ यह मामला आंबेडकर महासभा की ओर से हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराया गया है। आजम खान ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ विवादित बयान साल 2016 में कैबिनेट मंत्री रहते हुए दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+