करोड़ों के मालिक हैं शिवपाल सिंह यादव, हलफनामे में बताया पांच साल में कितनी बढ़ी संपत्ति

करोड़ों के मालिक हैं शिवपाल सिंह यादव, हलफनामे में बताया पांच साल में कितनी बढ़ी संपत्ति

इटावा, 29 जनवरी: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर सीट लगातार पांच बार विधायक रह चुके हैं, अब उन्होंने छठी बार विधायक बनने के लिए नामांकन किया हैं। शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार 28 जनवरी को चुनाव आयोग को दिए अपने हलफनामे में संपत्ति, योग्यता और मुकदमे का विवरण दिया है। आइए जानते हैं कि पिछले पांच सालों में शिवपाल सिंह यादव की कितनी बढ़ी है संपत्ति..।

तीन गुना बढ़ी शिवपाल सिंह यादव की संपत्ति

तीन गुना बढ़ी शिवपाल सिंह यादव की संपत्ति

सपा के टिकट पर जसवंतनगर सीट से चुनावी मैदान में उतरे शिवपाल सिंह यादव के पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है। लेकिन शिवपाल से ज्यादा उनकी पत्नी सरला यादव अमीर हैं। पिछले पांच सालों में उनकी और उनके परिवार की संपत्ति में तीन गुना की वृद्धि हुई है। शुक्रवार को दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, प्रसपा अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के पास 97 हजार 500 रुपए, उनकी पत्नी के पास 01 लाख 45 हजार 750 कैश है। साल 2017 के चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनके पास लगभग छह की संपत्ति थी तो अब 18 करोड़ रुपए हो गई है।

चल-अचल संपत्ति भी है करोड़ों की

चल-अचल संपत्ति भी है करोड़ों की

चल-अचल कुल मिलाकर दो करोड़ 99 लाख 92 हजार 387 रुपए, पत्नी सरला यादव के पास 10 करोड़ 7 लाख 8 हजार 963 रुपए की संपत्ति है। सरला यादव के 10 लाख 65 हजार 816 रुपए के स्वर्ण आभूषण, जबकि शिवपाल सिंह यादव के पास केवल 36 हजार 500 रुपए रुपए के आभूषण हैं। शिवपाल के पास नौ एकड़ कृषि भूमि, जबकि पत्नी के पास पांच एकड़ से अधिक कृषि भूमि है। इटावा, लखनऊ, देहरादून, आगरा में आवासीय भूखंड भी हैं। लखनऊ में व्यावसायिक भूखंड हैं। उन्होंने शेयर के रूप में 36,94,360 रुपए का निवेश भी किया है। कई वित्तीय कंपनियों पर शिवपाल की सात लाख और पत्नी पर 34 लाख की देनदारी भी है।

Recommended Video

    UP Election: Shivpal Yadav ने दाखिल किया नामांकन, 5 साल में तीन गुना बढ़ी संपत्ति | वनइंडिया हिंदी
    शिवपाल के पास है रिवाल्वर, अपराधिक मामला एक भी नहीं

    शिवपाल के पास है रिवाल्वर, अपराधिक मामला एक भी नहीं

    शिवपाल की पत्नी सरला ने एक लाख 29 हजार 217 रुपए एलआईसी में प्रीमियम जमा किया है। कई बैंकों में शिवपाल ने 1,49,10,808 और सरला यादव ने 37,69,000 रुपए जमा हैं। शिवपाल सिंह ने 2004 में पजेरो कार खरीदी थी, जिसकी कीमत 20,46,306 रुपए है। शिवपाल यादव की शैक्षिक योग्यता की बात करें तो, उन्होंने 1977 में लखनऊ विश्वविद्यालय से बीपीएड की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद से ही वह राजनीति में सक्रिय हैं। शिवपाल के पास लाइसेंसी रिवाल्वर है और उनकी पत्नी के पास राइफल है। शिवपाल सिंह ने आपराधिक मामलों का जिक्र करते हुए कहा है कि उनपर कोई भी मामला लंबित नहीं है। इसका भी हलफनामा दिया गया है।

    1996 में शिवपाल ने लड़ा था पहला चुनाव

    1996 में शिवपाल ने लड़ा था पहला चुनाव

    शिवपाल सिंह यादव ने 1996 में पहला चुनाव लड़ा था, तब से वो लगातार जसवंतनगर सीट से जीतते आ रहे हैं। शिवपाल जसवंतनगर सीट से पांच बार के विधायक रह चुके हैं और अबकी उन्होंने छठवीं बार विधायक बनने के लिए नामांकन किया है। इसी सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सात बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। मुलायम इस सीट से वर्ष 1967 से संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीते थे। इसके बाद भारतीय क्रांति दल, भारतीय लोकदल, लोकदल, जनता दल, जनता पार्टी और फिर सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतते रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+