यूपी टीईटी: जानिए कब से मिलेंगे एडमिट कार्ड, कैसे होंगे डाउनलोड?
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए कल ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है और एनआईसी को वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। संभावना है कि कल से एडमिट कार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और अभ्यर्थी परीक्षा नियामक की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। गौरतलब है कि इस बार टीईटी की परीक्षा 18 नवंबर को प्रस्तावित है। यूपीटीईटी परीक्षा 18 नवंबर को 2 शिफ्टों में होगी। परीक्षा की पहली शिफ्ट 10 से 12.30 बजे और दूसरी शिफ्ट 2.30 से 5 बजे तक होगी। पूर्व में यह परीक्षा 4 नवंबर को होनी थी लेकिन, आवेदन में तकनीकी समस्याओं के कारण इसकी डेट 18 नवंबर तय कर दी गई है।

जारी होगी सूचना
एडमिट कार्ड के बावत आज देर शाम परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से सूचना जारी की जा सकती है। यूपीटीईटी 2018 परीक्षा के का एडमिट कार्ड अभ्यर्थी यूपी बेसिक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। इस बावत सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि 18 नवंबर को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक प्रथम पाली में परीक्षा होगी। इसमे उच्च प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि अपराह्न 2.30 से शाम 5 बजे तक प्राथमिक स्तर के अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
कैसे डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड
यूपी-टीईटी परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिये आप सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं। यहां यूपी टीईटी एडमिट कार्ड 2018 का लिंक आपको दिखेगा। इस पर क्लिक क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि लिखनी है। सब्मिट बटन पर क्लिक करना है। आपका एडमिट कार्ड तुरंत डाउनलोड हो जायेगा। हालांकि अभी इसका लिंक एक्टिव नहीं किया गया है। लिंक एक्टिव होने के बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें- 'यूपी जीतने के लिए' नवंबर में होगा सोशल मीडिया योद्धाओं का महाकुंभ












Click it and Unblock the Notifications