Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर बोले मौलाना बरेलवी- 'इंसानियत को आज गहरा सदमा लगा है'
Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत पर दुनिया भर से प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। भारत में भी शिया संगठनों ने शोक सभा का ऐलान किया है। लखनऊ से लेकर श्रीनगर तक कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी (Maulana Shahabuddin Razvi Barelvi) ने सुप्रीम लीडर के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि इंसानियत के लिए सदमा है।
उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरी इस्लामिक दुनिया को गहरा सदमा और दुख पहुंचा है। उनका निधन सिर्फ ईरान के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी उम्मत के लिए एक बड़ी क्षति है। मौलाना ने अमेरिका और इजरायल की आलोचना करते हुए कहा कि इन दोनों देशों की धोखेबाज कार्रवाइयों, अत्याचार और बर्बरता ने उन्हें (खामेनेई) शहादत की कगार पर पहुंचा दिया।

Khamenei Death: सुप्रीम लीडर की मौत के लिए अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार
मौलाना बरेलवी ने सुप्रीम लीडर की मौत के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि चाहे अमेरिका हो या इजरायल, दोनों ही निर्दयी और जालिम हैं। उन्होंने दुनिया भर में युद्ध के खतरे की आशंका की बात करते हुए कहा, 'यह युद्ध अब और भी भयानक हो सकता है। ट्रंप ने पूरी दुनिया को युद्ध की ओर धकेल दिया है।' उन्होंने कहा कि सिर्फ ईरान के लिए नहीं बल्कि पूरी इंसानियत के लिए आज का दिन सदमे की तरह है। युद्धों से कभी समाधान नहीं निकलता और इसमें मासूमों की जान जाती है।
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में फंसे लोगों को वापस लाने की अपील की
मौलाना बरेलवी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में हमारे देश से बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। यूएई, सऊदी समेत तमाम देशों में भारतीय कामगार जाते हैं और अब ऐसे हालात हैं कि वो वहां फंस गए हैं। उन्होंने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि ईरान और खाड़ी देशों में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications