Kaushambi News: 'रुक्सार' से बन गई 'रुक्मणि', रवि से शिव मंदिर में किया विवाह, गाँव में PAC तैनात

यूपी के कौशांबी जिले में एक मुस्लिम युवती ने अपने हिंदू प्रेमी से मंदिर में शादी रचाई है। उसने रुकसार से रुक्मणि बनकर शिव मंदिर में हिंदू रीतिरिवाज के साथ विवाह किया है। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह शादी संपन्न कराई गई है। युवती के शादी रचाने के बाद से गांव में भारी तनाव का माहौल है। एतिहातन गांव में पुलिस और पीएसी बल को तैनात किया गया है। मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर सड़वा गांव का है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहिद्दीनपुर सड़वा गांव की रहने वाली 20 वर्षीय रुकसार बानो अपने पड़ोसी रवि गुप्ता से प्रेम करती थी। वह 15 दिन पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। इस मामले में युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने युवती को सकुशल बरामद कर कोर्ट में पेश किया।

Kaushambi News Ruksaar became Rukmani after marrying her lover Ravi in Shiv temple

कोर्ट में युवती ने अपने बयान में कहा कि वह बालिग है और उसे अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार है। वह युवक से प्रेम करती है और उससे शादी करना चाहती है। यह बात उसके घर वालो को नागवार लग रही है। इसी लिए उसके परिजनों ने युवक पर अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट ने एज प्रूफ डॉक्यूमेंट और युवती के बयान के आधार पर उसे युवक को सुपुर्द करने का आदेश दे दिया।

Kaushambi News Ruksaar became Rukmani after marrying her lover Ravi in Shiv temple

इसके बाद पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी को सुपुर्द कर दिया। कोर्ट से लौटने के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ एक शिव मंदिर में पहुंची और वहां हिंदू रीतिरिवाज के साथ उसने शादी कर ली। युवक के माता पिता और हिंदूवादी संगठनों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शादी सम्पन्न कराई गई। इस दौरान युवती ने अपने प्रेमी के साथ शिवलिंग की विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद वहां मजूद अपने सास-ससुर का आशीर्वाद लिया।

Kaushambi News Ruksaar became Rukmani after marrying her lover Ravi in Shiv temple

युवती द्वारा हिंदू युवक से मंदिर में शादी रचाने की बात जैसे ही उसके परिजनों को पता चली तो गांव में तनाव का माहौल बन गया। चूंकि युवक और युवती का घर आमने-सामने है, ऐसे में गांव में एतिहातन भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+