कौशाम्बी: प्रयागराज महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, 26 घायल

kaushambi Bus Accident: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है। हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रही एक बस हाईवे पर हाइड्रा क्रेन से टकरा गई। इस दुर्घटना में 26 श्रद्धालु घायल हो गए है, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित भौतर मोड़ के निकट नेशनल हाइवे पर हुआ।

हादसे के समय बस में 32 श्रद्धालु सवार थे, जो आरती और भजन कीर्तन में लीन थे, तभी तेज आवाज के साथ बस हाइड्रा क्रेन से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर 6 एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू में भर्ती कराया।

up news jpg

वहीं गंभीर तौर से घायल 8 श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के कारण लगभग डेढ़ घंटे तक कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर जाम लगा रहा। मौके पर एसपी कौशाम्बी, सीओ सिराथू, एडीएम और सीएमओ भी पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू और अन्य प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है।

यह भी पढ़ें Viral Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा ने महाकुंभ में कमाए 10 करोड़ रुपए? सच आया सामने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+