Kashi Tamil Sangamam: महाकुंभ में तमिल डेलिगेट्स ने किया स्नान, सांस्कृतिक अनुभवों को बताया अविस्मरणीय
Kashi Tamil Sangamam: महाकुंभ में तमिलनाडु से आए डेलिगेट्स ने संगम स्नान कर इसे जीवन का धन्य क्षण बताया। उन्होंने कहा कि संगम में स्नान करने से उन्हें अध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। डेलिगेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन की सराहना की।
तमिल डेलिगेट्स का कहना था कि इस आयोजन ने उन्हें भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को करीब से जानने का अनूठा अवसर दिया। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करके वे अभिभूत हो गए। यह अनुभव उनके लिए आजीवन स्मरणीय रहेगा।

अयोध्या धाम का करेंगे भ्रमण
संगम स्नान के बाद तमिल डेलिगेट्स ने अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान कर गए। डेलीगेट्स ने कहा कि अयोध्या की पवित्र भूमि पर उन्हें भगवान राम के जीवन दर्शन को और गहराई से समझने का अवसर मिलेगा। इस यात्रा ने उनकी आध्यात्मिक चेतना को और प्रबल किया।
प्रयागराज में आयोजित डिजिटल कुंभ प्रदर्शनी ने तमिल डेलिगेट्स को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने आधुनिक तकनीक का उपयोग करके बनाई गई इस प्रदर्शनी की भव्यता और सांस्कृतिक प्रस्तुति की सराहना की। डेलिगेट्स ने कहा कि यह प्रदर्शनी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नए और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करती है।
प्रदर्शनी में भारतीय पौराणिक कथाओं, ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विविधता को डिजिटल तकनीक के माध्यम से दिखाया गया। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा और वे इसे तमिलनाडु में अपने परिवार और मित्रों के साथ साझा करेंगे।
काशी तमिल संगमम, सांस्कृतिक सेतु
काशी तमिल संगमम के तहत तमिल डेलिगेट्स की यह यात्रा उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने का प्रतीक बनी। डेलिगेट्स ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलता है और राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति आभार व्यक्त किया। डेलिगेट्स ने कहा कि यह यात्रा न केवल उनके लिए आध्यात्मिक रूप से समृद्ध रही, बल्कि सांस्कृतिक ज्ञान और परंपराओं को जानने का अनूठा अवसर भी मिला।












Click it and Unblock the Notifications