कासगंज कांड: अल्ताफ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, फांसी को बताया गया मौत की वजह

नई दिल्ली, 11 नवंबर: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक शख्स की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच जारी है। वहीं गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें मौत का कारण फांसी लगाने को बताया गया है। इस घटना में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था, जिस वजह से तुरंत 5 पुलिसकर्मियों का निलंबन हुआ। गोरखपुर के मनीष हत्याकांड के बाद अब कासगंज कांड ने यूपी पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Recommended Video

    Kasganj Case: Altaf Postmortem Report आई सामने, जानें क्या हुआ खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    uttar pradesh

    दरअसल अपहरण के मामले में थाने में 22 वर्षीय अल्ताफ को पूछताछ के लिए लाया गया था। परिजनों ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने ही उसकी हत्या की है, जबकि पुलिस ने दावा किया कि आरोपी ने लॉक-अप के वॉशरूम में अपने जैकेट के हुड से एक नारे (रस्सी) का उपयोग करके खुद ही फांसी लगा ली थी।

    मामले में अल्ताफ के पिता ने पहले ही कहा था कि पुलिस ने सोमवार को उनके बेटे को हिरासत में लिया था। 24 घंटे बाद उन्हें पता चला कि उसने फांसी लगा ली। वो पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फांसी की बात सामने आई है। वहीं विपक्ष ने भी योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी शासन में कानून व्यवस्था का ही एनकाउंटर हो रहा है।

    लड़की भगाने का आरोप
    यूपी पुलिस के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मामले में बुधवार को कहा कि घटना की न्यायिक जांच की जाएगी। उसके निष्कर्ष के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी। अल्ताफ पर एक लड़की के अपहरण और उसे भगाने का आरोप लगा है। जिसमें लड़की के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी।

    फोन में मिले अश्लील वीडियो
    सूत्रों के मुताबिक अल्ताफ के फोन से कुछ अश्लील वीडियो मिले हैं। उनसे ही अल्ताफ के प्रेम-प्रसंग से जुड़े राज खुल रहे हैं, लेकिन सवाल अभी ये उठ रहा है कि आखिर 5.6 फीट का आदमी ढाई फीट की टोटी से कैसे लटककर आत्महत्या कर सकता है। वहीं जैकेट की टोपी में जुड़ी रस्सी इतने भारी वजन को कैसे उठाएगी?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+