कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे हैं अयोध्या तो इन बातों का रखें ध्यान, ये रास्ते रहेंगे बंद
Ayodhya News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ राम नगरी अयोध्या पहुंच रही है। यहां सरयू नदी में स्नान का खासा महत्व है। 5 नवंबर को यहां श्रद्धालुओं की भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। इसे लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। कई गाइडलाइन जारी किए जा चुके हैं। अगर आप भी अयोध्या जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान अवश्य रखें।
भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित
- मंगलवार दोपहर से अयोध्या में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। 12 बजे से रूट डायवर्जन रहेगा। यह 5 नवंबर की रात तक रहेगा। गोंडा की ओर से पुराना सरयू पुल होकर लता मंगेशकर चौक आने वाले सभी वाहनों को लोलपुर बाईपास होकर भेजा जाएगा। वहीं साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से नया घाट व लता मंगेशकर चौक की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पार्किंग स्थल
जानकारी के मुताबिक, साकेत पुल, बालूघाट मल्टीलेवल, सूर्या पैलेस, और बैकुंठ धाम के पास पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। हनुमानगुफा चौराहा से नयाघाट की ओर वाहनों नहीं जाएंगे। फटिकशिला आश्रम व हनुमानगुफा चौराहा के पास पार्किंग की व्यवस्था है। रामघाट चौराहा और तपस्वी छावनी से रामपथ की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे
- दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय बैरियर से छोटी छावनी से रामपथ की ओर आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे और इन्हें काशीराम कॉलोनी परिक्रमा मार्ग से निकाला जाएगा। विद्याकुंड बैरियर से जैन मंदिर की ओर से रामपथ पर जाने वाले वाहन बंद रहेंगे।उदया चौराहा से टेढ़ीबाजार की ओर चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहनों को उदया फ्लाईओवर से निकाला जाएगा और गैस गोदाम तिराहा के पास उदया पार्किंग में खड़ा किया जाएगा। रानोपाली तिराहा से टेढ़ी बाजार की ओर दोपहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहन रानोपाली क्रॉसिंग से लंगड़वीर चौराहा होकर जाएंगे।
- टेढ़ी बाजार चौराहा से श्रीराम अस्पताल की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वाहन लंगड़वीर फ्लाईओवर होकर जाएंगे। चूड़ामणि चौराहा से टेढ़ी बाजार की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वाहन आसिफबाग और गैस गोदाम होकर जाएंगे। गैस गोदाम से काशीराम कॉलोनी, चक्रतीर्थ व राजघाट की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वाहनों को उदया फ्लाईओवर से निकाला जाएगा।
- Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के परिणाम पर टिकी UP की सियासत!, बिहार मॉडल से BJP बनाएगी 2027 चुनाव की रणनीति












Click it and Unblock the Notifications