Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी उपचुनाव करहल सीट: मुकाबला अखिलेश परिवार में! फूफाजी फिर नाराज़ होंगे या पहली बार खिलेगा कमल?

Tej Pratap Singh Yadav vs anujesh Yadav Karhal: कहते हैं कि शादी-समारोह में फूफाजी जल्‍दी नाराज हो जाया करते हैं। फिर उनके सामने खड़ा होने तक की कोई हिम्‍मत नहीं कर पाता है। इधर, यूपी में तेजप्रताप सिंह यादव तो अपने ही फूफा के सामने चुनाव लड़ रहे हैं। 23 नवंबर को मतगणना से पता चलेगा कि 'फूफाजी नाराज हुए', भाजपा का कमल खिला या अपने गढ़ में सपा की लाज बच गई?

दरअसल, महाराष्‍ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के साथ राजस्‍थान की सात और उत्‍तर प्रदेश की नौ सीटों पर 13 नवंबर को विधानसभा उपचुनाव हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) की गढ़ माने जाने वाली करहल सीट पर भाजपा ने तगड़ा दांव चल दिया है, जिससे मुकाबला पूर्व सीएम अखिलेश यादव के परिवार के सदस्‍यों के बीच ही हो गया है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने यूपी उपचुनाव से पहले राहुल गांधी के साथ तस्वीर साझा की, कहा-'संविधान, आरक्षण, सद्भाव बचाएंगे'

Karhal by-Polls 2024

करहल उपचुनाव 2024 में भाजपा ने अनुजेश यादव को टिकट दिया है जबकि समाजवादी पार्टी के टिकट पर तेजप्रताप यादव चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि अनुजेश यादव पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे बहनोई हैं। इस लिहाज से अनुजेश यादव रिश्‍ते में सपा उम्मीदवार तेज प्रताप सिंह यादव के फूफा हैं।

मुलायम के पोते व अखिलेश के भतीजे हैं तेजप्रताप सिंह यादव

रिश्‍तों पर भारी पड़ती वोटों की इस सियायत की कहानी कुछ यूं समझिए कि मुलायम सिंह यादव के भाई अभयराज यादव की बेटी का संध्‍या यादव है। संध्‍या की शादी भाजपा उम्‍मीदवार अनुजेश यादव से हुई है। इस लिहाज से रिश्‍ते में अनुजेश यादव पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चचेरे बहनोई हुए।

अब तेज प्रताप सिंह यादव के बारे जानिए। ये मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई रतन सिंह पोते हैं। इस लिहाज से पूर्व सीएम अखिलेश यादव रिश्‍ते में सपा उम्‍मीदवार तेज प्रताप सिंह के चाचा और अनुजेश यादव फूफा हुए।

लालू के दामाद और तेजस्‍वी के जीजा हैं तेजप्रताप सिंह यादव

तेजप्रताप सिंह यादव के रिश्‍तों की दूसरी कड़ी बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के परिवार से जुड़ी है। साल 2015 में तेज प्रताप सिंह यादव की शादी लालू यादव की सबसे छोटी बेटी राज लक्ष्‍मी के साथ हुई। लालू प्रसाद यादव इनके ससुर व बिहार के पूर्व डिप्‍टी तेजस्‍वी यादव और तेज प्रताप यादव साले हैं।

इंग्‍लैण्‍ड से ली एमबीए की डिग्री

सैफई गांव में रणवीर सिंह यादव और मृदुला यादव के घर 21 नवंबर 1987 को जन्‍मे तेज प्रताप सिंह यादव ने इंग्‍लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से बिजनेस में एमबीए की डिग्री हासिल की है। इससे पहले नोएडा में दिल्‍ली पब्लिक स्‍कूल और देहरादून के कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्‍कूल से पढ़ाई की।

करहल विधानसभा सीट का इतिहास

उत्‍तर प्रदेश में करहल विधानसभा क्षेत्र हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है। करहल सीट मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र का हिस्‍सा है। साल 1993 से इस सीट पर सपा का कब्‍जा है। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव ने करहल सीट से ही जीत दर्ज की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+