आखिर कौन हैं करण भूषण सिंह, जिन्हें भाजपा कैसरगंज से दे सकती है टिकट

उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट लगातार चर्चा में बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को टिकट देने से इनकार कर दिया है।

लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को पार्टी यहां से टिकट दे सकती है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

karan bhushan singh

करण भूषण की बात करें तो वह बृजभूषण शरण सिंह के छोटे बेटे हैं। उनका जन्म 13 दिसंबर 1990 को हुआ हुआ था। करण डबल ट्रैप शूटिंग के नेशनल खिलाड़ रह चुके हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है।

जानकारी के अनुसार करण भूषण सिंह ने अपनी पढ़ाई विदेश से की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। मौजूदा समय में वह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं।

ऐसे में अगर उन्हें भाजपा टिकट देती है तो करण भूषण सिंह का यह पहला लोकसभा चुनाव होगा। माना जा रहा है कि करण कल यानि 3 जून को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

करण भूषण सिंह को फरवरी 2024 उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया था। उसके बाद से ही उनके लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि करण के बड़े भाई प्रतीक भूषण सिंह भाजपा विधायक हैं।

वहीं करण के पिता बृजभूषण शरण सिंह दो बार गोंडा और एक बार बहराइच और एक बार कैसरगंज लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। इस समय में वह कैसरगंज के मौजूदा सांसद हैं।

कैसरगंज लोकसभा सीट से वह लगातार तीन बार सांसद रह चुके हैं। इससे पहले वह सपा के टिकट पर सबसे पहले कैसरगंज से चुनावी मैदान में उतरे थे और जीत दर्ज की थी।

जिस तरह से 2008 में यूपीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में बृजभूषण शरण सिंह ने वोट किया था, उसके बाद भाजपा ने उन्हें निलंबित कर दिया था। जिसके बाद 2009 में वह कैसरगंज सीट से सपा के टिकट पर मैदान में उतरे और जीत दर्ज की।

वर्ष 2014 के चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए और फिर से कैसरगंज से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 2019 में भी वह फिर से इसी सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+